{"_id":"609d5c0f8ebc3e47792b8ed3","slug":"installment-of-kisan-samman-nidhi-on-csc-soon-baraut-news-mrt538106540","type":"story","status":"publish","title_hn":"... तो क्या अब किसान अपने ही गांव में पा सकेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
... तो क्या अब किसान अपने ही गांव में पा सकेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त
विज्ञापन
बड़ौत। जनपद के सीएससी संचालक कोरोना कर्फ्यू में ग्रामीण क्षेत्र में लोगों की जरूरतों को पूरा कर रहे हैं। सरकार की ओर से आने वाली पीएम किसान सम्मान निधि की किस्त भी अब किसानों को अपने गांव स्थित सीएससी के माध्यम से मिल सकेगी। किसान इन केंद्रों पर आधार कार्ड के जरिए किस्त प्राप्त कर सकेंगे।
जनपद में तीन से चार किलोमीटर और प्रत्येक पंचायत पर एक कॉमन सर्विस सेंटर संचालित है। इसके अतिरिक्त शहरी इलाकों को मिलाकर 100 से ज्यादा सीएससी संचालक कार्यरत हैं। जहां विभिन्न प्रकार की सेवाएं दी जा रही हैं। अब जल्द ही इन सेंटरों पर आधार कार्ड के माध्यम से किसान सम्मान निधि की किस्त भी प्राप्त की जा सकेगी। इसके लिए जनपद समेत तहसील स्तर पर तैयारियां तेज हो गई हैं।
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित राजकीय बीज भंडार पर तैनात एसडीओ कृषि तेजपाल चौहान ने बताया कि सीएससी के माध्यम से लोग आधार कार्ड से अंगुली का निशान लगाकर आसानी से रुपये निकाल सकता है। इसके लिए अतिरिक्त शुल्क भी नहीं लिया जाता है। सीएससी संचालक घर-घर जाकर लोगों की पेंशन दिला रहे हैं। जल्द ही किसान सम्मान निधि की रकम को भी गांव में ही देने की तैयारी है।
विज्ञापन
आधार कार्ड से निकाल सकेंगे रुपये
एसडीएम दुर्गेश मिश्र ने बताया कि कोरोना संक्रमण के मद्देनजर सीएससी से किसानों को किसान निधि दिलाए जाने की तैयारी है। इस संबंध में सीएससी संचालकों से बातचीत की जा रही है।