फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Installment of 31 lakhs released for development in Sirsali from Matru Bhoomi Yojana

Baghpat News: मातृ भूमि योजना से सिरसली में विकास को 31 लाख की किस्त जारी

Wed, 26 Jul 2023 12:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jul 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Installment of 31 lakhs released for development in Sirsali from Matru Bhoomi Yojana
बागपत। सिरसली गांव में मातृ भूमि योजना से विकास कार्य कराने के लिए 31 लाख रुपये की पहली किस्त जारी कर दी गई। जिससे गांव में पांच किलोमीटर लंबी सीसी रोड और केसी ड्रेन बनाई जाएगी। वहीं गांव में स्टेडियम बनाने के लिए दस बीघा जमीन भी खरीदी गई है और पांच करोड़ रुपये उसपर खर्च करने की तैयारी है।
विज्ञापन

सिरसली गांव में मातृ भूमि योजना के तहत पेयजल व्यवस्था से लेकर साफ-सफाई, सड़क निर्माण के लिए खूब दान मिल रहा है। अब दोबारा से 1.50 करोड़ रुपये गांव में सीसी रोड, नाले-नालियों, शॉकपिट निर्माण के लिए दान दिया गया था। जिससे गांव के विभिन्न मार्गों पर पांच किलोमीटर लंबी सीसी रोड और नालियों के लिए ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ने एक करोड़, छह लाख रुपये का प्रस्ताव तैयार किया। जिसकी स्वीकृति मिलने के बाद ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ने निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी और पंचायतीराज विभाग से विकास कार्य शुरू कराने के लिए पहली किस्त आवंटित करने की मांग की। जिस पर पंचायती राज विभाग के उपनिदेशक एसएन सिंह ने 31 लाख रुपये की पहली किस्त ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को आवंटित की है।
विज्ञापन

दस करोड़ रुपये खर्च करने का लक्ष्य
उद्याेगपति रामबीर सिंह ने बताया कि उनका लक्ष्य गांव में दस करोड़ रुपये खर्च कर सबसे सुंदर गांव बनाना है। जिसके लिए मातृ भूमि योजना में बार-बार दान कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेल स्टेडियम के लिए 10 बीघा जमीन और पांच करोड़ रुपये देंगे
ग्राम प्रधान धर्मेंद्र तोमर ने बताया कि उद्योगपति रामबीर सिंह ने गांव में युवाओं के लिए खेल स्टेडियम बनवाने की तैयारी की है। जिसके लिए दस बीघा जमीन खरीदी गई है और पांच करोड़ रुपये दान दिए जाएंगे।

सिरसली गांव में मातृ भूमि योजना से होने वाले विकास कार्यो के लिए पहली किस्त के 31 लाख रुपये आवंटित कर दिए गए है। इससे गांव में सीसी रोड और नालियां बनाई जाएगी। - अमित त्यागी, डीपीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed