{"_id":"67cc98810a6b8ae80b0baa0a","slug":"inspector-and-constable-present-in-line-after-vehicle-caught-in-another-area-baghpat-news-c-28-1-bag1001-127670-2025-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: दूसरे हल्का क्षेत्र में गाड़ी पकड़ने पर दरोगा और सिपाही लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: दूसरे हल्का क्षेत्र में गाड़ी पकड़ने पर दरोगा और सिपाही लाइन हाजिर
Sun, 09 Mar 2025 12:50 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Sun, 09 Mar 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
खेकड़ा। ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे पर डायल 112 पर तैनात पुलिस कर्मियों ने शिकायत के बाद जांच करके कागज पूरे होने पर पशुओं से लदी जिस गाड़ी को छोड़ दिया। उसे आगे जाते ही अपना क्षेत्र नहीं होने पर भी एक दरोगा और सिपाही ने उस गाड़ी को दोबारा पकड़ लिया।
उनकी शिकायत एसपी के पास पहुंची तो जांच के बाद एसपी ने बड़ागांव चौकी पर तैनात दरोगा और सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया।
डायल 112 पर चार दिन पहले शिकायत आई कि ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर पशुओं से लदी पिकअप गाड़ी जा रही है। डायल 112 पर तैनात पुलिस कर्मियों ने उसको रुकवाकर चेकिंग की और उसके कागज सही होने पर उसे जाने दिया।
मगर, उस गाड़ी को कुछ दूर आगे जाते ही खेकड़ा की बड़ागांव चौकी पर तैनात दरोगा नरेश कुमार और सिपाही कपिल कुमार ने रोक लिया। बताया गया कि वह दोनों भी वहां चेकिंग कर रहे थे। इसको लेकर वहां काफी देर तक गहमागहमी होती रही। इसकी शिकायत एसपी के पास तक पहुंची।
विज्ञापन
एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने मामले की जांच कराई। दरोगा ने गाड़ी की शिकायत आने पर वहां जाने की बात कही। मगर, हल्के के दरोगा को सूचना देने की जगह खुद ही वहां जाने पर वह संदेह के घेरे में आ गए। इस पर एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने दरोगा नरेश कुमार व सिपाही कपिल कुमार को लाइन हाजिर कर दिया।