{"_id":"6392262a7106b243837170ab","slug":"inspected-the-women-s-hospital-and-checked-the-arrangements-baghpat-news-mrt6169415111","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: महिला अस्पताल का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं परखीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: महिला अस्पताल का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं परखीं
विज्ञापन
बागपत। स्वास्थ्य विभाग रीजनल टीम ने बृहस्पतिवार को महिला जिला अस्पताल का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं। टीम ने अस्पताल में जच्चा-बच्चा वार्ड और एसएनसीयू का निरीक्षण किया और महिला मरीज, बच्चों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।
जेम्स मेडिकल कॉलेज से आई रीजनल टीम ने महिला अस्पताल की व्यवस्थाएं परखीं। टीम ने जच्चा-बच्चा वार्ड में महिला मरीजों को दी जा रही सुविधाओं और स्टॉफ के बारे में जानकारी ली। इसके बाद टीम ने महिला अस्पताल में बनाए गए मदर चाइल्ड केयर यूनिट का निरीक्षण किया। टीम ने महिला अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर व अन्य वार्ड का निरीक्षण की वहां भर्ती मरीजों से भी जानकारी ली।
सीएमएस डॉ. एसके चौधरी से अस्पताल में भर्ती मरीज व बच्चों को दिए जा रहे इलाज के बारे में भी जानकारी ली। सीएमएस डॉ. एसके चौधरी ने बताया कि निरीक्षण में जिला महिला अस्पताल में मरीजों को दी जा रही सुविधाओं पर टीम अपनी रिपोर्ट प्रमुख सचिव को सौंपेगी। टीम डॉ. अनुराग श्रीवास्तव, डॉ. रुचिका भटनागर, डॉ. पिंकी मिश्रा, डॉ. रुचि वर्मा रही।