फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Insects and protection given in cane

गन्ना वैज्ञानिकों ने किसानों को दी गन्ने के फसल में लगने वाले कीटों व बचाव की जानकारी

Sat, 28 May 2022 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 28 May 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Insects and protection given in cane
सिंघावली में किसानों को गन्ने की फसल में लगने वाले कीटो की जानकारी देते गन्ना विभाग के अधिकारी - फोटो : BAGHPAT
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमीनगर सराय। मुजफ्फरनगर से आए कृषि वैज्ञानिक ने शनिवार को जिला गन्ना अधिकारी डॉ. अनिल भारती के साथ सिंघावली अहीर गांव में ईख का निरीक्षक कर किसानों को कीट व उनसे बचाव के तरीके बताए। उन्होंने कहा कि समय पर उपचार न करने पर फसल की पैदावार प्रभावित हो जाती है।

सिंघावली अहीर पहंचे मुजफ्फरनगर के गन्ना शोध केंद्र के कीट रोग विशेषज्ञ नीलम कुरील ने गन्ने में होने वाले रोगों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गन्ने की फसल में चोटी बेधक व कंडुवा रोग का ज्यादा प्रकोप रहता है। कंडुवा रोग लगने से पौधे को जड़ से उखाड़कर फेंक देना चाहिए। चोटी बेधक कीट होने पर क्लोरेंटलीनपोल कीटनाशक को 150 मिलीलीटर प्रति एकड़ की दर से 400 लीटर पानी में डालकर स्प्रे करने से कीट समाप्त हो जाता है। चूसक कीटों से बचाव के इडिगा क्लोरपीड 17.8 प्रतिशत को 375 मिलीलीटर को 625 लीटर पानी में डालकर स्प्रे करने से कीट रोग खत्म हो जाता है। इस मौके पर किनौनी मिल के सहायक महाप्रबंधक महकार सिंह, गन्ना महाप्रबंधक परोपकार सिंह, सचिव अनिल यादव, अवधेश कुमार, किसान श्रीपाल, तहसीन, राजेश, विजयपाल, सुरेशपाल, ओमकार, जयवीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed