फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Indian youth Inquilab party workers submitted memorandum to Tehsildar

खेल स्टेडियम मे सुविधाओ की मांग को लेकर भारतीय नौजवान इंकलाब पार्टी कार्यकर्ताओ ने तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम सोपा ज्ञापन

Fri, 24 Jul 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Indian youth Inquilab party workers submitted memorandum to Tehsildar
खेल स्टेडियम में सुविधाओं की मांग कर रहे हैं युवा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। नगर स्थित खेल स्टेडियम में खिलाड़ियों के लिए कोई सुविधा नहीं है। खेल सुविधाओं के लिए संघर्षरत खेल प्रतिभाओं के समर्थन में भारतीय नौजवान इंकलाब पार्टी भी उतर गई है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर खेल स्टेडियम में खेल प्रतिभाओं को खेल सुविधाएं उपलब्ध करवाए जाने की मांग की।

नगर स्थित खेल स्टेडियम में खेल प्रतिभाओं के लिए कोई सुविधा नहीं है। स्टेडियम उपेक्षा का शिकार बना हुआ है और देखरेख के अभाव में स्टेडियम के भवन भी अत्यधिक जर्जर हालत में पहुंच चुके हैं। तहसील क्षेत्र की खेल प्रतिभाएं स्टेडियम में खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग को लेकर संघर्षरत हैं। बृहस्पतिवार को उन्होंने तहसील मे पहुंचकर धरना प्रदर्शन भी किया था। शुक्रवार को भारतीय नौजवान इंकलाब पार्टी भी खिलाड़ियों के समर्थन में उतर गई। पार्टी जिला अध्यक्ष प्रमोद गोस्वामी के नेतृत्व में कार्यकर्ता सुबह करीब 11 बजे तहसील पर पहुंचे। तहसीलदार यदुवंश कुमार से स्टेडियम में खेल का मैदान बनवाने, कोच नियुक्त कराने, जर्जर हाल भवनों की मरम्मत कराने आदि की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। इसके साथ ही मांगे पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस दौरान तेजपाल सिंह, अशोक धामा, कमल गोस्वामी, अनुज त्यागी, संदीप आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed