फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Indian's chest widens with 'Namaste Trump'

‘नमस्ते ट्रंप’ से अमेरिका में चौड़े हो गए भारतीयों के सीने

Tue, 25 Feb 2020 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Indian's chest widens with 'Namaste Trump'
आकाश तोमर अपने परिवार के साथ फाइल फोटो - फोटो : BAGHPAT
बागपत। अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दौरे से जिस तरह भारत में उत्साह का माहौल, यही हाल अमेरिका में भी है। अमेरिका में रह रहे भारतीयों का कहना है कि ट्रंप के दौरे से यहां रह रहे भारतीयों के सीने चौड़े हो गए। भारत अब दुनिया से आंख में आंख मिलाकर बात करता है। इससे अमेरिका में भी देश का सम्मान बढ़ा है।
विज्ञापन

कंडेरा गांव निवासी आकाश तोमर साउथ कैरोलिना के चार्ल्सस्टान शहर में रह रहे हैं। उनका कहना है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत के दो दिवसीय दौरे से अमेरिका में सकारात्मक माहौल है। अमेरिका के अलावा यहां रह रहे भारतीयों की निगाह इस दौरे पर टिकी है। यहां भारतीय बेहद उत्साहित हैं। यहां भारतीयों के प्रति पिछले कुछ सालों से गजब का परिवर्तन देखने को मिल रहा है। पिछले साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से भारतीयों को बड़ी ताकत मिली थी। यहां रहने के दौरान भारतीयों के सामने अगर कोई समस्या आती भी है तो तुरंत उसका समाधान होता है। भारत की आंख में आंख डालकर बात करने की नीति से अमेरिका में देश की साख बढ़ी है।
विज्ञापन

कौन है आकाश तोमर
बागपत। कंडेरा गांव निवासी आकाश तोमर सात साल से अमेरिका के विभिन्न शहरों में रह रहे हैं। उनकी ब्राजील निवासी पत्नी सिमरन तोमर साउथ कैरोलिना में प्रोफसर हैं और वह भी शिक्षा के व्यवसाय से ही जुड़े हैं। तीन साल के बेटा अंगद को अमेरिका की नागरिकता मिल चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बात से ही बनेंगी बात
बागपत। आकाश के पिता रामभरोसे और मां सोना देवी का कहना है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दौरे से भारतीय को लाभ होगा। दोनों देशों के बीच बात से ही विभिन्न मुद्दों पर सफलता मिलेगी। सकारात्मक सोचना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed