फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Indian farmers' organization took out bike rally

भारतीय किसान संगठन ने निकाली बाइक रैली

Mon, 18 Jan 2021 11:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Indian farmers' organization took out bike rally
बड़ौत तहसील में रैली निकालते भारतीय किसान संगठन के कार्यकर्ता। - फोटो : BARAUT
बड़ौत (बागपत)। भारतीय किसान संगठन के सदस्यों ने सोमवार को बकाया गन्ना भुगतान कराने और बढ़ी विद्युत दरों को वापस लेने आदि मांगों को लेकर क्षेत्र में कई गांवों से बाइक रैली निकाली। बाइक रैली का तहसील में समापन हुआ। वहां कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा और समस्याएं हल कराने की मांग की।
विज्ञापन

भारतीय किसान संगठन के सदस्यों ने सोमवार को बाइक रैली हिलवाड़ी गांव से शुरू की। रैली क्षेत्र के गांव गुराना, लौहड्डा, वाजिदपुर से होते हुए तहसील में पहुंची। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा बकाया गन्ना भुगतान नहीं होने पर आज जनपद का किसान भुखमरी की कगार पर पहुंच गया है। ऊपर से बिजली विभाग द्वारा विद्युत दरों में बढ़ोत्तरी कर किसानों की कमर तोड़ने का काम किया गया है। उन्होंने जल्द से जल्द बकाया गन्ना भुगतान दिलाने और गन्ने का भाव 450 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग उठाई। इसके अलावा सरकार से एमएसपी पर कानून बनाने की मांग की। उन्होंने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम दुर्गेश मिश्र को सौंपा और सभी मांगें जल्द से जल्द पूरी करने की मांग की। बाइक रैली व ज्ञापन सौंपने वालों में कालूराम तोमर, अंकुर तोमर, सतीश, अनित तोमर, गजेंद्र, सुभाष, यशवीर सिंह आर्य आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

किसान चार क्विंटल गाजर का हलवा लेकर गॉजीपुर बॉर्डर रवाना हुए
बड़ौत। तीनों नये कृषि कानून रद कराने की मांग को लेकर गॉजीपुर बॉर्डर पर चल रहे किसानों के धरने में चार क्विंटल गाजर का हलवा लेकर लुहारी गांव के किसान दिल्ली के लिए सोमवार को रवाना हो गए। इनमें सुधीर दांगी, डॉ. संजीव आर्य, देवेंद्र, प्रमोद, इकबाल, महक सिंह, जितेंद्र, अनुज, अनिल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मलकपुर गांव ने गॉजीपुर बॉर्डर के आंदोलन में सौंपेे 77 हजार रुपये
बड़ौत। मलकपुर गांव से सोमवार को गॉजीपुर बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन में 77 हजार की आर्थिक मदद की गई। इसमें अर्जुन अवार्डी शौकेंद्र पहलवान, देशखाप चौधरी सुरेंद्र सिंह, रणबीर प्रधान, जितेंद्र, भोपाल, बिजेंद्र, यशवीर, श्यामपाल दरोगा, राजेंद्र, अनिल, सतपाल, लीलू कुमार, भूरा, संजू, हरवीर, गजेंद्र, ब्रहमपाल, ऋषिपाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed