{"_id":"573b59c84f1c1bf815ac8527","slug":"india-team-member-sohit-honored","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंडिया टीम के सोहित सम्मानित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंडिया टीम के सोहित सम्मानित
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Tue, 17 May 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
खिलाडी का ग्राम फखरपुर मे स्वागत करते लोग ।
- फोटो : amar ujala
बागपत के खेकड़ा में नेपाल में हुई सर्किल एशियन चैंपियनशिप कबड्डी प्रतियोगिता में इंडिया टीम के सदस्य सोहित तेवतिया का क्षेत्र के पैतृक ग्राम फखरपुर में आयोजित समारोह में ग्रामीणों ने सम्मानित किया।
मंगलवार को वापस लौटने पर ग्राम फखरपुर में आयोजित सम्मान समारोह में सोहित तेवतिया का लोगों ने शाल और माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान कोच सत्यप्रकाश, कोच सुमेश सिंह, सुनील वशिष्ठ, प्रो कबड्डी खिलाड़ी सुनील तेवतिया, श्रीकांत तेवतिया, शनि तेवतिया, हेमचंद प्रधान, ब्रजपाल सिंह, राममेहर दरोगा, रघुनाथ सिंह, नीरज, सोनू, तेजपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
नेेपाल के काठमांडू में ग्यारह से पंद्रह मई तक सर्किल एशियन चैंपियनशिप कबड्डी प्रतियोगिता चली। इसमें भारतीय टीम में खेकड़ा क्षेत्र के ग्राम फखरपुर के कबड्डी खिलाड़ी सोहित तेवतिया पुत्र राज कुमार भी शामिल रहे। भारतीय टीम पाकिस्तान, भूटान और नेेपाल की टीमों के साथ मैच खेलकर फाइनल में पहुंची। इसमें ग्राम फखरपुर निवासी कबड्डी खिलाड़ी सोहित तेवतिया के अच्छे प्रदर्शन के कारण भारतीय टीम ने नेपाल की टीम को हराकर फाइनल मैच जीतकर एशियन चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया।