फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   India Pakistan war : Captain Raj Singh Dhaka of Baghpat passed away at the age of 96

UP: युद्ध में पाकिस्तान के छक्के छुड़ाने वाले राजसिंह का निधन, दौड़ी शोक की लहर, हैरान कर देगा 1965 का ये सच

Sat, 19 Nov 2022 10:53 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Sat, 19 Nov 2022 10:53 PM IST
सार

बागपत समाचार : युद्ध में पाकिस्तान के छक्के छुड़ाने वाले राजसिंह ढाका का शनिवार को निधन हो गया। उनके निधन से आसपास के गांवों में शोक की लहर दौड़ गई। आपको भी 1965 का ये सच हैरान कर देगा।

विज्ञापन
India Pakistan war : Captain Raj Singh Dhaka of Baghpat passed away at the age of 96
राजसिंह ढाका - फोटो : amar ujala

विस्तार

देश के लिए युद्ध लड़ते हुए पाकिस्तान के दो बार छक्के छुड़ाने वाले ढिकौली गांव के कैप्टन राजसिंह ढाका का 96 साल की उम्र में शनिवार को निधन हो गया। वह काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। उनके निधन पर आसपास के गांवों में रहने वाले लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। 

विज्ञापन


बागपत जनपद में ढिकौली गांव के रहने वाले रालोद के मंडल महासचिव ओमवीर ढाका ने बताया कि उनके पिता कैप्टन राजसिंह ने फौज में रहते हुए वर्ष 1965 में पाकिस्तान से युद्ध लड़ा था। युद्ध के दौरान एक गोला उनके पास आकर गिर गया था, जिससे उन्हें मरा हुआ समझकर मोर्चरी में रखा गया। जहां कई दिन बाद उनको होश आया और उसके बाद उपचार कराकर बचा लिया गया। 
विज्ञापन


इसके बाद वर्ष 1971 में बांग्लादेश को आजाद कराने के लिए हुई जंग में वह शामिल रहे। वह सेवानिवृत्त होने के बाद गांव में आए तो उन्होंने शिक्षा की अलख जगाई और बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बागपत: सनसनीखेज वारदात से कांपे लोग, पति-जेठ ने महिला को उतारा मौत के घाट, सामने आई ये बड़ी वजह

बताया गया कि वह पिछले काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। शनिवार को उनका निधन हो गया। उनका गांव में गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया। उनके निधन पर नेताओं व अन्य गण्मान्य लोगों ने शोक जताया।

यह भी पढ़ें: UP: 60 किलो के अजगर को देख चौंक गए अफसर, पकड़ने में जुटी बड़ी टीम, ये तस्वीरें देख हिल जाएंगे आप

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed