फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Indecency with the wife and son of the village head of the lion in the vegetable market

लोयन गांव के प्रधान की पत्नी के साथ अभ्रदता, विरोध करने पर बेटे के साथ मारपीट, हंगामा

Mon, 09 May 2022 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 May 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Indecency with the wife and son of the village head of the lion in the vegetable market
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बड़ौत। नगर की सब्जी मंडी में रविवार को सब्जी खरीदने आई लोयन के ग्राम प्रधान की पत्नी से सब्जी विक्रेता ने अभद्रता कर दी। आरोप है कि महिला के साथ आए उसके पुत्र ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया। इस पर ग्राम प्रधान के साथ काफी संख्या में ग्रामीण व पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी भाग निकला। इस संबंध में पीड़ित ने बाजार पुलिस चौकी में तहरीर दी। वहीं, कार्रवाई न होने पर एसपी कार्यालय घेरने की चेतावनी दी है।
रविवार को लोयन गांव के ग्राम प्रधान संत कुमार की पत्नी व पुत्र आशीष मंडी में सब्जी खरीदने आए थे। इस दौरान सब्जी विक्रेता की मोल-भाव को लेकर कहासुनी हो गई। सब्जी विक्रेता ने महिला से अभद्रता कर दी। इसका महिला के पुत्र आशीष ने विरोध किया तो सब्जी विक्रेता ने अन्य साथियों के साथ मिलकर उसे मारपीट कर घायल कर दिया। इसकी जानकारी ग्राम प्रधान संतकुमार को लगी तो वह ग्रामीणों व पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। भनक लगते ही सब्जी विक्रेता भाग निकला।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान की पत्नी ने बाजार पुलिस चौकी पर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। आरोप है कि बाजार चौकी पुलिस आरोपी को पकड़ने की बजाए संरक्षण दे रही है। उधर, ग्राम प्रधान संतकुमार का कहना है कि तहरीर पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस संबंध में एसपी को अवगत कराया जाएगा। इस संबंध में बाजार पुलिस चौकी पर तैनात दरोगा दिग्विजय सिंह से बताया कि अभी व्यस्त हूूं, तहरीर पढ़ने का मौका नहीं मिला। वहीं, कोतवाल मगनवीर सिंह गिल ने बताया कि तहरीर आई थी, पुलिस को मौके पर भेजा था परंतु आरोपी हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed