फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Indecency with temple committee minister will not be tolerated, warning given

Baghpat News: मंदिर कमेटी के मंत्री के साथ अभ्रदता बर्दास्त नहीं, दी चेतावनी

Tue, 30 Jan 2024 06:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jan 2024 06:34 PM IST
विज्ञापन
Indecency with temple committee minister will not be tolerated, warning given
-मुख्य शिकायत केन्द्र पर तैनात संविदा कर्मचारी ने की थी अभ्रदता
विज्ञापन

बड़ौत। श्री महावीर स्वामी जैन श्वेतांबर मूर्ति पूजा संघ के पदाधिकारियों की बैठक मंगलवार को नगर में संपन्न हुई। इसमें मुख्य शिकायत केन्द्र पर तैनात विशेष समुदाय के एक संविदा कर्मचारी द्वारा मंत्री के साथ अभ्रदता व धक्का-मुक्की किए जाने पर रोष जताया गया। साथ ही एसई से मिलने का निर्णय लिया गया।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए मंदिर कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट संतोष जैन ने कहा कि ऊर्जा निगम के अधिकारियों की ढीली कार्यशैली के चलते मुख्य शिकायत केन्द्र का माहौल लगातार खराब होता जा रहा है। शाम होते ही यह शराब का अड्डा बन जाता है। आरोप लगाया कि यहां पर तैनात विशेष समुदाय का एक संविदा कर्मचारी चेंकिग के नाम पर उपभोक्ताओं का मानसिक व आर्थिक उत्पीड़न कर रहा है। उक्त संविदा कर्मचारी द्वारा मंदिर कमेटी के मंत्री जुगमेन्द्र जैन के साथ अभ्रदता व धक्का-मुक्की गई है, यह सहन नहीं होगा। बैठक में निर्णय लिया गया कि यदि संविदा कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो जल्द ही एक प्रतिनिधिमंडल एसई से मिलेगा। यदि फिर भी कार्रवाई नहीं हुई तो मुख्य शिकायत केन्द्र पर धरना शुरू कर दिया जाएगा। बैठक में सुरेश जैन, राजकुमार, पिंकी जैन, सुधीर जैन, प्रमोद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed