फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Increased security of NHAI office

एनएचएआई कार्यालय की बढ़ाई सुरक्षा, तैनात किए पुलिसकर्मी

Wed, 23 Sep 2020 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Increased security of NHAI office
- परियोजना निदेशक नहीं दी तहरीर, चेयरमैन ने आरोप बताए निराधार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। परियोजना निदेशक संजय कुमार मिश्रा और बड़ौत पालिकाध्यक्ष अमित राणा के बीच विवाद के बाद एनएचएआई कार्यालय पर पुलिस तैनात कर दी गई। एसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि परियोजना निदेशक को सुरक्षा उपलब्ध करा दी गई है। किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। अगर वह तहरीर देंगे तो मुकदमा भी दर्ज किया जाएगा।
एनएचएआई परियोजना निदेशक ने एसपी से शिकायत की थी कि बड़ौत पालिकाध्यक्ष अमित राणा अपने साथियों के साथ उनके कार्यालय पहुंचे। उन्होंने धमकी दी। जिसके बाद कोतवाली प्रभारी एनएचएआई कार्यालय पहुंचे। कर्मचारियों से बात की तो उन्होंने किसी तरह की परेशानी से इंकार किया। एसपी का कहना है कि अभी तक इस मामले में किसी तरह की तहरीर नहीं मिली है। दो पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई है। उधर, बड़ौत पालिकाध्यक्ष अमित राणा ने आरोप बेबुनियाद बताए हैं। उनका कहना है कि जनसमस्या रखना जनप्रतिनिधि का दायित्व है।
विज्ञापन

भाकियू ने कहा कि एनएचएआई का तानाशाही रवैया
बागपत। भाकियू की युवा विंग के जिलाध्यक्ष चौधरी हिम्मत सिंह ने डीएम शकुंतला गौतम को भेजे पत्र में कहा है कि एनएचएआई के अधिकारियों का रवैया ठीक नहीं है। शिकायत करने के बाद भी समाधान नहीं होता है। जनप्रतिनिधियों पर अभद्रता का आरोप लगाकर आवाज दबाने का प्रयास किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed