{"_id":"61ec586e4dc0167f062d3ae5","slug":"increased-cold-due-to-rain-and-wind-baghpat-news-mrt5743802168","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारशि व हवा से बढ़ी ठंड, लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारशि व हवा से बढ़ी ठंड, लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। बारिश के साथ हवा के कारण तापमान गिरने से ठंड बढ़ गई है। बारिश से नगर में जगह-जगह कीचड़ हो गया है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के कारण शनिवार को नगर के मार्गों और बाजारों में लोगों की आवाजाही काफी कम रही। बरसात और सर्दी बढ़ने से लोग घरों में रहे। बारिश लगातार होने से गेहूं, सरसों व आलू की फसल का उत्पादन पर प्रभाव पड़ सकता है।
यहां शुक्रवार रात से बारिश शुरू हुई जो शनिवार को दिनभर रुक-रुककर होती रही। इसके साथ ही हवा भी चली। शनिवार शाम तक करीब 12 एमएम बारिश रिकार्ड की गई और मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार रविवार को भी दस से 12 एमएम बारिश होने की बात कही जा रही है। बारिश से जहां अधिकतर तापमान चार डिग्री सेल्सियस तक कम हो गया। वह शनिवार को 14 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, बारिश से नगर के मार्गों पर कीचड़ हो गया। इससे लोगों की आवाजाही काफी कम रही।
बारिश से फसलों में नुकसान का खतरा
कृषि वैज्ञानिक संदीप चौधरी का कहना है कि बरसात गेहूं, सरसों और आलू की फसल में बीमारी की आशंका बढ़ गई है। जहां गेहूं और सरसों की फसल में फंगस का खतरा बढ़ गया है। आलू की फसल में पछेता झुलसा रोग लगने से उत्पादन घट सकता है। लगातार बारिश सभी फसलों के लिए नुकसानदायक है। बारिश से गेहूं की फसल में पीलापन और फंगस, सरसों में सफेद गेरुई रोग और आलू की फसल में झुलसा रोग लग सकता है। रोग लगने से फसल का उत्पादन घट सकता है।