फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Income Tax raid : Notice to DM's steno Rajesh

आयकर छापा : डीएम के स्टेनो रहे राजेश को नोटिस

Sat, 09 Dec 2017 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sat, 09 Dec 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
Income Tax raid : Notice to DM's steno Rajesh
लिपिक राजेश शर्मा के आवास के बाहर तैनात पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
छह माह पहले आयकर विभाग के छापे में डीएम के स्टेनो रहे राजेश शर्मा की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। राजस्व परिषद के आयुक्त एवं सचिव ने कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। डीडीओ ने नोटिस जारी कर घर से बरामद नकदी और ज्वैलरी की जानकारी मांगी है। पूछा गया कि नकदी और ज्वैलरी किन स्रोतों से एकत्र की गई। नोटिस का जवाब मिलने के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


आयकर विभाग के डिप्टी कमिश्नर कानपुर वेदप्रकाश के नेतृत्व में विभाग की 40 सदस्यों की पांच टीमों ने बागपत में इसी साल 24 जून को छापेमारी अभियान चलाया था। तत्कालीन डीएम ह्दय शंकर तिवारी के स्टेनो रहे राजेश शर्मा, बागपत तहसील के प्रशासनिक अधिकारी माशा अल्लाह के बागपत और खनन पटल के लिपिक शैलेश के मेरठ स्थित आवास पर भी छापामारी की गई थी। प्रकरण में राजस्व परिषद के आयुक्त एवं सचिव ने मंडलायुक्त मेरठ डॉ प्रभात कुमार को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। स्टेनो राजेश के खिलाफ आयकर अधिनियम 1961 की धारा 132(1) में कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। डीडीओ हूबलाल ने बताया कि उन्हें पत्र मिल गया है। संबंधित कर्मचारी को नोटिस जारी किया गया है, इसके बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


छापा पड़ते ही हटा दिए गए थे राजेश शर्मा
बागपत। आयकर विभाग की टीम का छापा पड़ते ही डीएम भवानी सिंह खंगारौत ने राजेश शर्मा को उनके मूल विभाग विकास भवन में प्रधान लिपिक के पद पर वापस भेज दिया था। आयकर विभाग के छापे से पहले ही प्रशासन ने कलक्ट्रेट के नाजिर पद से माशा अल्लाह को तहसील का प्रशासनिक अधिकारी बनाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


13 महीने बागपत में रहे थे ह्दय शंकर तिवारी
बागपत। निवर्तमान डीएम ह्दय शंकर तिवारी के घर भी आयकर विभाग ने छापेमारी की थी। तिवारी 28 मार्च 2016 से 26 अप्रैल 2017 तक जिले के डीएम रहे थे। उनके लखनऊ और नोएडा स्थित आवास पर भी टीम ने छापामारी अभियान चलाया। उनके कार्यकाल में ही राजेश शर्मा थे।

किसके घर से क्या हुआ था बरामद?
बागपत। आयकर विभाग के अधिकारियों ने बताया कि राजेश शर्मा के घर से 14 लाख 65 हजार 550 रुपये की नकदी के अलावा नौ लाख रुपये की ज्वैलरी बरामद हुई थी। खनन विभाग में लिपिक शैलेश कुमार के मेरठ स्थित घर से दो लाख 65 हजार, 360 रुपये की नकदी और करीब पांच लाख रुपये के जेवरात बरामद हुए थे। माशाअल्लाह के घर से 55 हजार की नकदी और करीब 15 लाख रुपये की ज्वैलरी बरामद हुई थी।


तिवारी के घर से मिली थी एक करोड़ की नकदी
बागपत। जिले के निवर्तमान डीएम ह्दय शंकर तिवारी के लखनऊ और अन्य ठिकानों से एक करोड़ 22 लाख रुपये की नकदी बरामद हुई थी। इसके अलावा लाखों रुपये के जेवरात बरामद हुए थे। मेरठ की आरटीओ ममता शर्मा और उनके परिवहन विभाग के क्लर्क सुधीर के घर से भी बड़ी नकदी बरामद हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed