{"_id":"61d5cc7f34845c3017384274","slug":"income-tax-department-investigation-continues-on-the-farm-house-of-ajay-a-close-friend-of-akhilesh-baghpat-news-mrt5722411119","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश के करीबी बिल्डर अजय उर्फ संजू के फार्म हाउस पर आईटी की जांच जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश के करीबी बिल्डर अजय उर्फ संजू के फार्म हाउस पर आईटी की जांच जारी
विज्ञापन
बागपत के महरमपुर गांव में एसीई ग्रुप के चेयरमैन अजय चौधरी उर्फ संजू के मकान में तैनात पुलिस।
- फोटो : BAGHPAT
महरमपुर गांव में एसीई ग्रुप के चेयरमैन अजय चौधरी उर्फ संजू के फार्म हाउस पर दूसरे दिन भी डटे रहे आयकर विभाग के अधिकारी
दूसरे दिन भी किसी को न अंदर जाने दिया, न कोई फार्म हाउस से बाहर आ सका, पुलिस भी रही मौजूद
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत/खेकड़ा। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के करीबी बिल्डर अजय चौधरी उर्फ संजू के महरमपुर स्थित फार्म हाउस पर आयकर विभाग की टीम बुधवार को दूसरे दिन भी जांच करती रही। फार्म हाउस से न कोई बाहर आया और न ही भीतर जा सका। ग्रामीण अपने घरों की छत पर चढ़कर टीम की गतिविधियां देखते रहे।
एसीई ग्रुप के चेयरमैन अजय चौधरी उर्फ संजू के दिल्ली और एनसीआर में ठिकानों पर आयकर विभाग की टीम ने मंगलवार सुबह छापा मारा था। अजय के पैतृक गांव महरमपुर स्थित फार्म हाउस में भी टीम डिप्टी डायरेक्टर राजीव प्रसाद के नेतृत्व में जांच करने पहुंची थी। इसके बाद से ही टीम लगातार जांच कर रही है। टीम बुधवार को भी जांच में जुटी रही। टीम की गतिविधियों को देखने के लिए ग्रामीण अपने मकानों की छत पर बार-बार पहुंचते रहे। टीम के सदस्यों ने किसी को कुछ नहीं बताया। जांच पूरी होने के बाद मुख्यालय से पूरी जानकारी दिए जाने की बात कही है।
फार्म हाउस में खाना खाया और सोए
आयकर विभाग की टीम ने मंगलवार रात को अजय चौधरी उर्फ संजू के फार्म हाउस में ही खाना बनवाकर खाया। अधिकारी रात में फार्म हाउस में ही सोए।