{"_id":"6207f88403ee7f5b0017215d","slug":"in-the-sahalag-season-the-market-glows-the-faces-of-the-traders-blossomed-baraut-news-mrt5767620167","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहालग सीजन में बाजार में रौनक, व्यापारियों के खिले चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहालग सीजन में बाजार में रौनक, व्यापारियों के खिले चेहरे
विज्ञापन
बड़ौत। कोरोना की तीसरी लहर के बीच बाजार पर असर नहीं के बराबर पड़ा है। खरीदारों की भीड़ बाजरों में उमड़ रही है। सहालग का महीना होने की वजह से लोग लगातार बाजार में आ रहे हैं। भीड़ केवल बाजार की सड़कों पर ही नहीं है, खरीदारी भी कर रही है। कारों तक के ऑर्डर भी दे रहे हैं। सराफा, ऑटो मोबाइल सेक्टर, कपड़ा व फूलों का बाजार गर्म है। कपड़ों की बिक्री खूब हो रही है। इससे व्यापारियों के चेहरे खिले हुए है।
जिले में सराफा बाजार है गुलजार
कोरोना की दोनों लहरों में सराफा बाजार एकदम धड़ाम हो गया था। दीपावली व सहालग ने ही सराफा बाजार को उबारा था। फिलहाल जनपद में कोरोना केस नाममात्र ही मिल रहे है। यानी कोरोना का असर बाजार पर ज्यादा नहीं बताया जा रहा है। ग्राहक आभूषणों की खरीदारी कर रहे हैं। संतोष ज्वैलर्स के प्रभात कुमार जैन के अनुसार इस बार बाजार में ग्राहकों की कमी नहीं है। काफी ग्राहक शादी आदि के लिए खरीदारी करने के लिए आ रहे हैं। अच्छा कारोबार हो रहा है।
दोपहिया वाहनों की हो रही बिक्री
बाइक व स्कूटी की डिमांड हमेशा रहती है। हालांकि पहले कोरोना में दोनों के बाजार पर असर पड़ा था लेकिन इस बार ऐसा नहीं बताया जा रहा है। बाइकों की बिक्री सामान्य दिनों की तरह ही हो रही है। सहालग में बिक्री और बढ़ने का अंदेशा है। बड़ौत भारत हीरो के डायरेक्टर पूर्व प्रमुख सतेंद्र मलिक के अनुसार हर रोज करीब 25 से 30 बाइक बेची जा रही है। बुकिंग भी अच्छी हो रही है।
विज्ञापन
कपड़ा बाजार में भी भीड़
कपड़ा व्यापारी अनुज जैन का कहना है कि गर्मी हो या सर्दी, कपड़ों का बाजार कभी खत्म नहीं होता है। सहालग के समय पर वैसे ही कपड़ों की खरीदारी बहुत बढ़ जाती है। बताया कि बाजार में कपड़ों की बिक्री पर कोई असर नहीं है। अच्छा कारोबार हो रहा है।
फूलों का बाजार भी महका
सहालग के समय सजावट के लिए फूलों की बहुत मांग रहती है। बिना फूलों की सजावट के शादी व अन्य समारोह अब अधूरे माने जाते हैं। जिले के फूल बिक्री के लिए दिल्ली, हरियाणा आदि जगहों से आते हैं। फूल कारोबारी दीपक ने बताया कि कोरोना में कारोबार ठप था। अब सहालग शुरू हो गया है। अब धंधा पटरी पर लौट रहा है।
सहालग के चलते बाजार से गुम हुई रौनक लौट आई है। नगर व देहात क्षेत्र से काफी संख्या में ग्रामीण नगर में खरीददारी के लिए आ रहे है। - अरुण तोमर बोबी, जिलाध्यक्ष, उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल।
ये है शुभ मुहूर्त
पंचवटी मंदिर के पुजारी पंडित कुंदन भारद्वाज के अनुसार फरवरी में बीस तारीख तक शादियों के शुभ मुहूर्त हैं। इनमें आठ शुभ मुहूर्त हैं। वर्तमान में लोग अपने हिसाब से भी शादियां करने लगे हैं। इसलिए 14 फरवरी को इतनी शादियां हो रही हैं। फरवरी में अब 18, 19, 20 को ही शुभ मुहूर्त बचे हैं। इसके बाद अप्रैल में 19, 20, 21, 22, 23, 24 और 27 तारीख तक सात शुभ मुहूर्त हैं।