फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   In the name of JE, the contract worker asked for a bribe of Rs 25,000

Baghpat News: जेई के नाम पर संविदा कर्मी ने मांगी 25 हजार रुपये की रिश्वत पीड़िता ने एक्सईएन प्रथम को शिकायती पत्र देकर लगाई न्याय की गुहार

Fri, 26 May 2023 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 26 May 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
In the name of JE, the contract worker asked for a bribe of Rs 25,000
- इंकार करने पर की लाइनमैन ने महिला से की अभ्रदता, झूठा मुकदमा दर्ज कराने की दी धमकी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। अर्जुनपुरम कालोनी की रहने वाली महिला से विद्युत लाइन को लेंटर से नीचे शिफ्ट करने के बदले अवर अभियंता के नाम पर संविदा लाइनमैन द्वारा 25 हजार रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप लगाया गया है। जब महिला ने रिश्वत देने से इंकार किया तो लाइनमैन द्वारा उससे अभद्रता करने और झूठा मुकदमा दर्ज कराने की धमकी का भी आरोप है। महिला ने अधिशासी अभियंता प्रथम को शिकायती पत्र देकर लाइनमैन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
पीड़िता रीतू राणा ने शिकायती पत्र देते हुए बताया कि हाल ही में नया मकान बनाया है। मकान के प्रथम तल के लेंटर के ऊपर से विद्युत लाइन गुजर रही है। जिससे हादसे का डर है। लाइन को लेंटर के नीचे शिफ्ट कराने के लिए अवर अभियंता से लेकर अन्य अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिया जा चुका है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। एक्सईएन प्रथम कार्यालय पर ही तैनात एक संविदा लाइनमैन ने लाइन को लेंटर के नीचे शिफ्ट करने के नाम पर अवर अभियंता नरेंद्र प्रताप के नाम पर 25 हजार रुपये की रिश्वत मांगी, मना किया तो संविदा लाइनमैन ने अभद्रता करने के साथ ही धमकी भी दी।
विज्ञापन

एक्सईएन प्रथम दुर्गेश कुमार जयसवाल ने बताया कि शिकायती पत्र प्राप्त हुआ है। यह मामला गंभीर है, मामले की निष्पक्ष जांच कराकर लाइनमैन के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उधर अवर अभियंता नरेंद्र प्रताप ने कहा कि लाइनमैन ने यदि उनका नाम लिया है, तो पूरी तरह से गलत है, उसके खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed