फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   In the current week, if not get jammed highway

हफ्ते में मिल चालू नहीं तो हाईवे जाम

Mon, 07 Nov 2016 12:33 AM IST
अमर उजाला / ब्यूरो/ बागपत
अमर उजाला / ब्यूरो/ बागपत Updated Mon, 07 Nov 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत। गन्ना समस्या को लेकर बड़ौली गांव में रविवार को शाम के समय पंचायत हुई। इसमें किसानों ने बकाया गन्ना भुगतान न होने, मिल चालू न होने और गन्ना मूल्य घोषित न होने पर प्रदेश और केंद्र सरकार को कोसा। पंचायत में नेताओं ने कहा अब किसान किसी के बहकावे में आने वाला नहीं है। पंचायत मेें किसानों ने प्रशासन को एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया। मांग पूरी न होने पर किसानों ने दिल्ली-सहारनपुर हाईवे जाम करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


  ग्राम प्रधान सुधीर उर्फ बिल्लू के आवास पर आयोजित पंचायत की अध्यक्षता चौधरी हरफूल सिंह ने की। संचालन दरयाव सिंह और देवराज ने संयुक्त रूप से किया। पंचायत में टयौढी, बावली, हिलवाडी, गुराना, छछरपुर, वाजिदपुर, औसिक्का, सरूरपुर आदि 50 गांवों के किसानों ने भाग लिया। इसमें वक्ताओं ने कहा बकाया गन्ना भुगतान न होने पर किसान परेशान है, लेकिन न तो प्रदेश सरकार इस ओर ध्यान दे रही है और न ही केंद्र सरकार। 
विज्ञापन


किसानों ने नेताओं पर भी जमकर निशाना साधा। कहा  नेता सिर्फ गन्ने पर अपनी राजनीति कर रहे हैं। नेताओं की इस राजनीति मेें किसान पीस रहा है, क्योंकि न तो किसानों का बकाया गन्ना भुगतान हुआ है और न ही मिल चले हैं और गन्ना मूल्य भी घोषित नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 पंचायत में प्रशासन को मिल चालू कराने, गन्ना मूल्य घोषित करने और बकाया गन्ना भुगतान कराने के लिए एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया। इसमें कृष्णपाल, रणपाल, वीरेंद्र, राजेंद्र, हरपाल, भोपाल, सोहन पाल, सौदान, विक्रम, तेजेंद्र, पप्पू, देवराज, धर्मेंद्र, अशोक, प्रमोद, धीरज आदि रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed