फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   In the bank for depositing and withdrawing from the crowd so much silence

बैंक में नोट जमा करने और निकालने के लिए कहीं भीड़ तो कहीं सन्नाटा

Tue, 29 Nov 2016 12:52 AM IST
अमर उजाला / ब्यूरो/ बागपत
अमर उजाला / ब्यूरो/ बागपत Updated Tue, 29 Nov 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
In the bank for depositing and withdrawing from the crowd so much silence
बिनौली में स्टेट बैंक पर लगी ग्राहकों की लंबी कतार। - फोटो : अमर उजाला
बागपत। बैंक में नोट जमा करने और निकालने के लिए कहीं भीड़ रही तो कहीं सन्नाटा पसरा रहा। एटीएम के बाहर लोगों की ज्यादा भीड़ रही। जगह-जगह हंगामे के हालात रहे।
विज्ञापन


कलक्ट्रेट स्थित सिंडिकेट बैंक बाहर हमेशा रुपये जमा करने और निकालने के लिए भीड़ रहती थी, लेकिन सोमवार को सन्नाटा पसरा रहा। अग्रवाल मंडी टटीरी स्थित सिंडिकेट, ओबीसी में लोगों की भीड़ देखी गई। उपभोक्ताओं को दो-दो हजार रुपये ही दिए गए। उधर, छपरौली के कुरड़ी गांव में सिंडीकेट बैंक में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए हंगामा किया गया। उधर, खेकड़ा में दो दिन के अवकाश के बाद नगर क्षेत्र की बैंक शाखाएं खुलने के बाद दिन भर भारी भीड़ लगी रही। और खाताधारकों का हंगामा चलता रहा। ओरियंटल बैंक शाखा के गेट का ताला व जंजीर भी लोगों की भीड़ ने तोड़ डाली। शनिवार एवं रविवार दो दिन सभी बैंक शाखाएं बंद रहीं। 
विज्ञापन


बड़ौत में नोटबंदी को लेकर बैंकों मेें ग्राहकों की मारामारी कम होने का नाम नहीं ले रही है। सोमवार को दो दिन की छुट्टी के बाद जैसे ही बैंक शाखाएं खुलीं, वैसे ही ग्राहकों की भीड़ जमा हो गई। सुबह से लेकर शाम तक सभी बैंक शाखाओं के सामने हंगामे की स्थिति बनी रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नोटबंदी के 20वें दिन भारतीय स्टेट बैंक की शाखा व बिनौली रोड स्थित सिंह बैंक का सबसे बुरा हाल रहा। इसके कई लोग ऐसे भी थे जो सुबह से लाइन में लगने के बाद भी पैसे खत्म होने के कारण उन्हें निराश होकर जाना पड़ा। उधर बिनौली थाना क्षेत्र की बैंक शाखाओं पर भी नई करेंसी लेने को लेकर लेकर पूरे दिन धक्कामुक्की रही। पुलिस के साथ लोगों की नोकझोंक हुई।
 
बड़ौत। भारत स्वाभिमान संगठन कार्यालय पर हुई बैठक में नोटबंदी का विरोध कराने वाली राजनीतिक पार्टियों के आक्रोश दिवस का बहिष्कार कर भारत गर्व दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर जिला प्रभारी डा. सुनीता जैन, डा. प्रदीप कुमार, डा. मीना मित्तल, योग प्रचारक विनेश, राजेश्वरी, मास्टर राहुल भारत, विकल, सुमित विश्वकर्मा, फौजी पिकेश आदि शामिल रहे।


दोघट में केनरा बैंक शाखा निरपुड़ा के गेट पर कैश लेने के लिए मारामारी रही। बैंक खुलने पर कैश मिल सका। 500 और 1000 रुपये के नोट बदलवाने के लिए सोमवार को दिनभर लोगों की बैंकों के आगे लंबी लाइनें लगी रही। कुछ बैंकों ने दो हजार रुपये की नई करेंसी लोगों की दी तो कुछ बैंकों में कैश नहीं मिला। ग्रामीणों ने एटीएम शुरू कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed