फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   In the absence of transaction-bound, not business

लेनदेन न होने से हुई परेशानी, नहीं हुआ कारोबार

Thu, 10 Nov 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Thu, 10 Nov 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
In the absence of transaction-bound, not business
बागपत की शौकत मार्केट में नाम मात्र ही व्यापार हुआ। - फोटो : amar ujala
बागपत के केंद्र सरकार के फैसले का असर सीधा बाजार और कारोबार पर दिखा। मंडियां ठप रही, किसानों को नुकसान झेलना पड़ा। दुकानों पर दिनभर ग्राहक नहीं दिखे। दुकानों के बाहर ही पांच सौ और एक हजार रुपये के नोट पर प्रतिबंध की सूचना चस्पा कर दी गई।
विज्ञापन


बुधवार को हर जगह मारामारी रही। जरूरतों का सामान खरीदने दुकानों पर गए लोगों को निराशा का सामना करना पड़ा। दुकानदारों ने पांच सौ और एक हजार रुपये के नोट लेने से मना कर दिया। इसकी सूचना भी दुकानों के बाहर चस्पा कर दी गई। बागपत, बड़ौत और खेकड़ा के बाजारों में दिनभर सन्नाटा छाया रहा। यहां ग्राहकों की आवाजाही कम रही। बाजार लुढ़का रहा और कारोबार भी सिमट गया। 

विज्ञापन


रोजमर्रा के सामान भी नहीं खरीद सके

खेकड़ा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मंगलवार देर शाम पांच सौ एवं एक हजार के नोट का प्रचलन बंद करने से बुधवार को दिन भर लोग सामान खरीदने के लिये बाजारों भटकते रहे। दुकानदारों ने 500 और 1000 का नोट लेने से साफ मना कर दिया जिसमें  घरेलू आवश्यक सामानों की खरीददारी करने से भी लोगों को वंचित रहना पड़ा। लोगों ने अचानक ये नोट बंद करने के फैसले की निंदा भी की। उनका कहना था कि कम से कम एक सप्ताह का समय सरकार को देना चाहिए था। गरीब लोग इन दिनों में जीवन यापन कैसे कर पायेंगे।     

विज्ञापन
विज्ञापन


 500 व 1000 के बंद हुए नोट बने परेशानी का सबब
छपरौली। केन्द्र सरकार द्वारा पांच सौ व एक हजार के नोट बंद किया जाना लोगों के लिए परेशानी का सबब बना रहा। दुकानदारों ने एक ओर जहां दुकानदारों ने नोट लेने से मना कर दिया वही दूसरी ओर इसी को लेकर नोकझोंक भी हुई।  ग्राहक विकास ने बताया कि वे बाजार में जरूरत का सामान लेने बाजार आया था, लेकिन 500 का नोट किसी ने नहीं लिया और उसने सामान भी नहीं खरीदा। ग्राहक राजीव ने बताया कि उसे अपने पापा की बीमारी के लिए स्टोर से 523 रुपये की दवाई ली लेकिन न स्टोर संचालक ने 1000 का नोट लेने से मना कर दिया खुले रुपये न होने से उसे दवाई नहीं मिली।   यहीं हाल सब्जी मंडी का रहा। ग्राहक बिजेद्र ने बताया कि उसे सब्जी खरीदनी थी लेकिन सब्जी विक्रेता सब्जी खरीदने से पहले ही कहने लगे कि 500 व 1000 का नोट नहीं लेंगे। दुकानदार संजय ने बताया कि जब नोट चलन से बाहर हो गए तो वे उसे लेकर कहां जाएंगे। इसी कारण से वह नोट नहीं ले रहा है।

नीलामी होगी ः खेकड़ा। थाने में 17 बाइक एवं एक टाटा टेंपो की नीलामी होनी थी, लेकिन पांच चौ एवं हजार के नोट बंद होने के कारण उपजिलाधिकारी आदित्य कुमार ने बुधवार को होने वाली इन वाहनो ंकी नीलामी को स्थगित कर दिया है।


परेशानी बढ़ी

खेकड़ा। दस एवं 11 नवंबर को भारी संख्या में शादियों की तिथि निर्धारित है। 500 और 1000 के नोट बंद होने से इनके सामने परेशानी खड़ी हो गई है। वे अब शादी की खरीदारी भी नहीं कर पा रहे हैं। 


सराहना की

खेकड़ा। भाजपाइयों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उठाए गए इस कदम की सराहना की। अश्वनी प्रभाकर, मयंक सिंघल, मनोज कुमार, विकास, शिवा, गौरव तंवर, विक्की, सुनील रुहेला, नवीन जैन आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed