{"_id":"62e02dba17bac0076b26f1c6","slug":"in-tamelagarhi-the-bull-thrashed-the-villager-to-death-baghpat-news-mrt598603263","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमेलागढ़ी में सांड़ ने ग्रामीण को पटककर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तमेलागढ़ी में सांड़ ने ग्रामीण को पटककर मार डाला
विज्ञापन
तमेला गढ़ी निवासी प्रेमपाल सिंह का फाइल फोटो
- फोटो : BAGHPAT
दाहा (बागपत)। तमेलागढ़ी गांव में मंगलवार सुबह एक सांड़ ने घोड़ा-बुग्गी चलाने वाले को पटककर मार डाला। गांव में सांड़ पहले भी कई लोगों को घायल कर चुका है। ग्रामीणों ने उसे जल्द पकड़वाने की मांग की है।
तमेलागढ़ी गांव का प्रेमपाल उर्फ लल्लू (56) घोड़ा-बुग्गी चलाता था। वह मंगलवार सुबह करीब सात बजे घोड़ा-बुग्गी में बुढ़ाना से सामान लाने को घर से चला था। गांव के बाहरी छोर एक सांड़ जब घोड़े को टक्कर मारने आया तो प्रेमपाल बुग्गी से नीचे उतरकर उसे भगाने लगा। तभी सांड़ ने प्रेमपाल को उठाकर पटक दिया। इसके बाद भी सांड़ ने उसे कई टक्कर मारी।
लोगों ने सांड़ को भगाया और प्रेमपाल को तुरंत ही चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों ने प्रेमपाल का अंतिम संस्कार कर दिया। प्रेमपाल के भाई बबलू ने बताया कि सांड़ पहले भी कई लोगों को टक्कर मारकर घायल कर चुका है। उसने राहुल के अलावा जयप्रकाश की पत्नी को टक्कर मारी थी। इसके बाद भी सांड़ को नहीं पकड़ा जा रहा है। ग्रामीण रमेश, आनंद, देवेंद्र, सुभाष, वीरेंद्र, सलमू आदि ने सांड़ जल्द पकड़वाने की मांग की है।