{"_id":"6777e2240698c5b78f0a501d","slug":"in-barka-the-pradhans-and-villagers-created-a-ruckus-and-stopped-the-work-of-the-underpass-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-124317-2025-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: बड़का में प्रधानों व ग्रामीणों ने हंगामा कर अंडरपास का कार्य रुकवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: बड़का में प्रधानों व ग्रामीणों ने हंगामा कर अंडरपास का कार्य रुकवाया
विज्ञापन
बागपत। दिल्ली-देहरादून इकाॅनमिक कॉरिडोर के निर्माण के दौरान बड़का में अंडरपास की ऊंचाई कम रखने के विराेध में कई गांवों के प्रधान व ग्रामीणों ने हंगामा किया। वहां ग्रामीणों ने कार्य भी रुकवाते हुए अंडरपास की ऊंचाई 18 फीट कराने की मांग रखी और ऐसा न होने पर काम शुरू नहीं होने देने की चेतावनी। इसके बाद कलक्ट्रेट में पहुंचकर डीएम को ज्ञापन सौंपकर धरना देने की चेतावनी दी।
बड़का अंडरपास पर एकत्रित हुए कई गांवों के लोगों बताया कि अंडरपास की ऊंचाई 12 से 13 फीट रखी जा रही है। इससे किसानों को गन्ना लेकर जाने में काफी परेशानी होगी। पहले भी कई बार अधिकारियों को शिकायत कर चुके हैं, लेकिन फिर भी अंडरपास की ऊंचाई तक नहीं बढ़ाई जा रही हैं। बिना ऊंचाई बढ़ाए ही कॉरिडोर का निर्माण कार्य किया जा रहा है। उनकी शिकायत को अधिकारी नजरअंदाज कर रहे है।
इसके विरोध में प्रधानों व लोगों ने शुक्रवार को अंडरपास का कार्य रुकवा दिया। वहां कर्मचारियों को काम करने से मना कर दिया। इसके बाद आठ से अधिक गांवों के प्रधान व ग्रामीण कलक्ट्रेट में पहुंचे। उन्होंने कहा कि जब तक अंडरपास की ऊंचाई नहीं बढ़ाई जाएगी, तब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं होने दिया जाएगा। यदि जबरन कार्य शुरू किया तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि अंडरपास की ऊंचाई करीब 18 फीट की जाए। इस दौरान बुढ़ेडा प्रधान प्रवीन कुमार, प्रधान सलमा, प्रधान सुषमा त्यागी, आकाश, यामीन, यशपाल, आरिफ, बिजेंद्र सिंह, रामकुमार मौजूद रहे।
--
आठ से अधिक गांव होंगे प्रभावित
ग्रामीणों ने बताया कि बड़का अंडरपास से बाम, औसिक्का, हिलवाड़ी, इदरीशपुर, बुढ़ेडा, दौझा, ढोढरा आदि गांव के किसान अपना गन्ना लेकर चीनी मिल व क्रय केंद्रों पर जाते हैं। ऐसे में अंडरपास की ऊंचाई कम होने के कारण गन्ना से भरे ट्रक व टैक्टर ट्राॅली निकलने में दिक्कत होगी। किसान गन्ना लेकर भी मिल में नहीं जा सकेंगे।