फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   In a thrilling match, Tateri defeated Chauhalda by one run

रोमांचक मैच में टटीरी ने चौहल्दा को एक रन से हराया

Tue, 28 Jan 2020 12:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2020 12:10 AM IST
विज्ञापन
In a thrilling match, Tateri defeated Chauhalda by one run
रोमांचक मैच में टटीरी ने चौहल्दा को एक रन से हराया
विज्ञापन

अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। सूरजपुर महनवा गांव में खेल विकास समिति द्वारा सोमवार से शुरू हुए क्रिकेट टूर्नामेंट में पहले दो मैचों में रोमांच देखने को मिला। अग्रवाल मंडी टटीरी की टीम ने चौहल्दा की टीम को रोमांचक मैच में एक रन से पराजित किया।

टूर्नामेंट का शुभारंभ ग्राम प्रधान राजीव कुमार ने फीता काटकर किया। समिति के चेयरमैन अमित उर्फ देवा ने बताया कि पहला मैच सूरजपुर महनवा के पवन और गांव के ही ललित कुमार की टीम के बीच खेला गया। ललित की टीम ने 10 ओवर में 120 रन बनाए । आशु ने 31 गेंदों पर 71 रन बनाए । साथ ही 3 विकेट भी लिए। जवाब में पवन की टीम 80 रन पर ऑल आउट हो गई । आशु को मैन ऑफ द मैच चुना गया। दूसरा मैच अग्रवाल मंडी टटीरी और चोहलदा की टीम के बीच हुआ। टटीरी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 120 रन बनाए। लेकिन रोमांचक मुकाबले में चौहल्दा की टीम 119 रन पर ऑल आउट हो गई। टटीरी टीम के निखिल18 बॉल पर 52 रन और 1 विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच बने। इस मौके पर मास्टर अशोक , रोजुद्दीन, शाहबुद्दीन, ललित , रामप्रसाद , झब्बर, सोनू, ब्रजमोहन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed