{"_id":"63e9313aa392af55e90e35e2","slug":"illegal-recovery-from-kiln-owners-in-the-name-of-mp-baghpat-news-c-14-1-115649-2023-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत: सांसद के नाम पर भट्ठा मालिकों से की अवैध वसूली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत: सांसद के नाम पर भट्ठा मालिकों से की अवैध वसूली
Mon, 13 Feb 2023 12:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Mon, 13 Feb 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
बागपत। सांसद डाॅ. सत्यपाल सिंह के नाम पर भट्ठा मालिकों से 50-50 हजार रुपये की अवैध वसूली का मामला सामने आया है। बड़ौत क्षेत्र के भट्ठा यूनियन में शामिल एक नेता पर अभी तक 50 से ज्यादा भट्ठों से वसूली करने का आरोप लगाते हुए सीएम, डीएम, एसपी व सांसद को शिकायत भेजी गई है।
सीएम और अन्य अधिकारियों को भेजे गए शिकायती पत्र में कहा कि सांसद के कार्यक्रमों में बड़ौत क्षेत्र का एक नेता रहता है। वह खुद को भट्ठा यूनियन में बताता है और वह पिछले कई दिनों से भट्ठों की शिकायत होने का डर दिखाकर मालिकों से 50-50 हजार रुपये की अवैध वसूली कर रहा है। उसके कई साथी भी वसूली में लगे हुए हैं। वह कहते हैं कि भट्ठों को सही चलाने के लिए उसने सांसद से अधिकारियों को फटकार लगवाई है। अगर भविष्य में कोई परेशानी होती है तो वह सांसद से अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करा देगा। इसलिए सभी भट्ठों से रुपये एकत्र करके सांसद को देने है और उनके कार्यक्रम भी कराने हैं।
भट्ठा मालिक विशाल के नाम से यह शिकायती पत्र भेजा गया है। इस तरह से सांसद के नाम से चल रही वसूली से सरकार व प्रशासन की छवि भी धूमिल हो रही है। डीएम व एसपी से जांच कराकर वसूली करने वाले बड़ौत क्षेत्र के उस नेता व अन्य के खिलाफ जांच कराकर कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन
--
अभी तक इस तरह की शिकायत नहीं मिली है। कार्यालय में ऐसी कोई शिकायत आई होगी तो उसे दिखवाकर जांच कराई जाएगी। सांसद के नाम भट्ठा मालिकों से कोई इस तरह डराकर वसूली करता मिला तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। - नीरज कुमार जादौन, एसपी
--
इस तरह के मामले से कोई मतलब नहीं है। अगर वह इस तरह से वसूली कर रहा है तो अधिकारियों को उसकी जांच कराकर उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। - डाॅ. सत्यपाल सिंह, सांसद