{"_id":"63e931102094533ff5036599","slug":"illegal-occupation-of-the-temples-need-anger-among-the-villagers-baghpat-news-c-14-1-115274-2023-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत: मंदिर के आवचक पर अवैध कब्जा, ग्रामीणों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत: मंदिर के आवचक पर अवैध कब्जा, ग्रामीणों में आक्रोश
Mon, 13 Feb 2023 12:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Mon, 13 Feb 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत। पंचमुखी मंदिर में रविवार को पंचमुखी मंदिर संस्कृत पाठशाला समिति के पदाधिकारियों की बैठक हुई। जिसमें मंदिर के आवचक पर अवैध कब्जा किए जाने पर आक्रोश जताया। समस्या का शीघ्र समाधान न होने पर भूख हड़ताल का निर्णय लिया।
वक्ताओं ने बताया कि मंदिर के उत्तर में पानी की निकासी के लिए नगरपालिका का बहुत पुराना आवचक है, जिसमें सरकारी नाला है। पाठशाला में बरसात व प्रयोग किए जाने वाले पानी की निकासी का पुराना और एक मात्र साधन है। उक्त आवचक पर एक व्यक्ति ने अवैध कब्जा कर लिया है, लेकिन अनुरोध करने के बावजूद भी वह कब्जा नहीं हटा रहा है। नायब तहसीलदार प्रिया गर्ग को ज्ञापन भी सौंपा गया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। बैठक मेंं अध्यक्ष देव कुमार शर्मा, केडी शर्मा, मोजीराम, शुभम शर्मा, सचिन वत्स, प्रशांत भारद्वाज, योगेंद्र शर्मा, नीरज मौजूद रहे।