{"_id":"5e726cf48ebc3e774630763a","slug":"illegal-mud-mining-caught-in-sankraud-and-mavi-kalan-baghpat-news-mrt4742621158","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांकरौद और मवी कलां में पकड़ा गया अवैध मिट्टी खनन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांकरौद और मवी कलां में पकड़ा गया अवैध मिट्टी खनन
विज्ञापन
मवीकला गांव में मिटठी खनन की जांच करने पहुंचे खेकड़ा तहसीलदार
- फोटो : BAGHPAT
बागपत। खेकड़ा तहसील क्षेत्र के मवी कलां और सांकरौद में अवैध मिट्टी खनन पकड़ा गया। डीएम शकुंतला गौतम के निर्देश पर एसडीएम खेकड़ा और सीओ खेकड़ा के नेतृत्व में टीम ने पहुंचकर जांच की। दोनों जगह अवैध मिट्टी खनन की पुष्टि हुई है।
ईंट भट्टों पर सप्लाई के लिए अवैध मिट्टी के खनन की शिकायत डीएम शकुंतला गौतम से की गई थी। डीएम के निर्देश पर एसडीएम खेकड़ा राजपाल सिंह, सीओ खेकड़ा दिलीप कुमार, तहसीलदार खेकड़ा यदुवंश, सर्वे के राजस्व निरीक्षक समेत अन्य अधिकारियों की टीम ने बुधवार को सांकरौद और मवी कलां में छापा मारा। मवी कलां में तीन खसरा नंबरों में 24 हजार 645 घन मीटर, 19 हजार 170 घन मीटर और 11 हजार 76 घन मीटर अवैध मिट्टी खनन पकड़ा गया है। इसके अलावा सांकरौद में सुखबीर व जितेंद्र निवासीगण फखरपुर और नीटू निवासी खेकड़ा को मौके पर अवैध करने करने पकड़ लिया गया है। सभी को खेकड़ा कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। एसडीएम राजपाल सिंह ने बताया कि अवैध खनन मिला है, जिसकी जांच रिपोर्ट डीएम को भेज दी गई है। जिला खनन अधिकारी इस प्रकरण में मुकदमा दर्ज कराएंगे।
बदरखा के ग्रामीणों ने कहा, नहीं होने देंगे अवैध खनन
बागपत। बदरखा गांव के ग्रामीणों की बैठक हुई। ग्रामीणों ने कहा कि शासन ने पट्टे में अनियमितता पकड़ी है, इसके बावजूद यहां अवैध खनन किया जा रहा है। प्रशासन ने अब तक कोई रोक नहीं लगाई है। अधिकारी जांच के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति कर रहे हैं। ककौर कलां गांव के ग्रामीण तौल केंद्रों पर गन्ना भी नहीं तौल पा रहे हैं। ग्रामीण बेहद परेशान हैं। बिजेंद्र सिंह खोखर, ब्रह्म सिंह, ऋषिपाल, सतवीर, प्रेम कुमार, शौकत, जयदेव, जगत सिंह और रामकुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
गलत पेनल्टी, निष्पक्ष जांच की मांग
बड़ौत। बदरखा के खनन पट्टा धारक मनीष चौहान के पक्ष में नगर में बैठक हुई। वक्ताओं ने कहा कि पट्टा धारक पर प्रशासन ने गलत जुर्माना लगाया है। पट्टे की गलत जांच हुई है। जांच दोबारा होनी चाहिए। गलत तरीके से मुकदमा दर्ज कराया गया है। प्रशासन को बिना राजनीतिक दबाव के जांच करनी चाहिए। अध्यक्षता प्रहलाद सिंह एवं संचालन इकबाल डायरेक्टर ने किया। राजेंद्र चौधरी, बिजेंद्र प्रधान, धर्मेंद्र प्रधान, रामनाथ प्रधान, सचिन डायरेक्टर, राजपाल प्रधान, रविंद्र प्रधान, नेत्रपाल, वसीम प्रधान मौजूद रहे।
खनन को लेकर तनाव, खादर में हो सकता है झगड़ा
छपरौली। बदरखा के यमुना खादर में खनन को लेकर तनाव बना हुआ है। बदरखा और ककौर कलां के ग्रामीण खनन पर रोक की मांग कर रहे हैं। दूसरे पक्ष पर आरोप लग रहे हैं। प्रकरण को लेकर दोनों पक्षों के बीच तनाव है। यमुना खादर में खनन को लेकर झगड़े की आशंका बन रही है।