{"_id":"615892e68ebc3e62a314efd2","slug":"illegal-hoardings-and-banners-spoiled-the-appearance-of-the-city-responsible-oblivious-baghpat-news-mrt558923560","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में कदम-कदम पर अवैध होर्डिंग व बैनर, जिम्मेदार बेखबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में कदम-कदम पर अवैध होर्डिंग व बैनर, जिम्मेदार बेखबर
विज्ञापन
बागपत/बड़ौत। जिले में हर कदम पर अवैध होर्डिंग, बैनर व बोर्ड लगाए हुए है, लेकिन जिम्मेदार अफसर सोए हुए है। अकेले बड़ौत नगर व आसपास करीब 1500 होर्डिंग व बोर्ड लगे हुए है, वहीं बागपत व आसपास करीब 1000 होर्डिंग व बोर्ड लगाए गए है। इनमें अधिकतर अवैध रूप से नियमों के विरुद्ध लगाए गए है, जिनमें सबसे ज्यादा राजनीतिक दलों के होर्डिंग व बोर्ड है। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे से लेकर बागपत-मेरठ, बड़ौत-मुजफ्फरनगर, बड़ौत-छपरौली, बड़ौत-बिनौली सहित संपर्क मार्गों तक के डिवाइडर व किनारों पर बड़े खंभे लगाकर होर्डिंग लगाए हुए है। हालांकि अधिकारी यह भी दावा कर रहे है कि शहर के अंदर होर्डिंग लगाने के लिए ठेका छोड़ा हुआ है, लेकिन किसी में नियमों का पालन नहीं किया गया है।
राजनीतिक दलों के सबसे ज्यादा होर्डिंग
विधानसभा चुनाव को देखते हुए सभी पार्टियों के नेताओं में अपना प्रचार करने की होड़ मची हुई है। इसलिए ही हर कदम पर नेताओं के होर्डिंग व बोर्ड लगे हुए है। पार्टी के बड़े नेताओं के आने पर हालात ज्यादा खराब हो जाते है और खंभे व चौराहे भी बोर्ड से पाट दिए जाते है। इनके अलावा व्यवसायिक होर्डिंग भी नेशनल हाईवे के बीच डिवाइडर व किनारे पर लगे खंभों पर लगाए गए है। इनमें अधिकतर में नियमों का उल्लंघन किया गया है।
ये है नियम
नियमों के अनुसार किसी भी हाईवे के बीच डिवाइडर पर होर्डिंग नहीं लगाया जा सकता है तो नेशनल हाईवे के किनारे पर करीब दस फुट जगह छोड़कर बोर्ड लगाना होता है। इससे किसी कारण से बोर्ड गिरता है तो उससे किसी को कोई नुकसान नहीं हो और वह वाहन चालकों के लिए परेशानी पैदा न करे।
विज्ञापन
बागपत व बड़ौत क्षेत्र में इन जगहों पर होर्डिंग व बोर्ड
बागपत नगर में राष्ट्र वंदना चौक सबसे व्यस्त चौराहा है और यहां सबसे ज्यादा होर्डिंग लगाए गए है। इसके अलावा कोर्ट रोड, सोनीपत बस स्टैंड, लाल दरवाजा चौक, बड़ा बाजार, कलक्ट्रेट के पास, गौरीपुर मोड़, अग्रवाल मंडी टटीरी में होर्डिंग व बोर्ड लगे हुए है। इनमें अधिकतर अवैध रूप से लगाए गए है। बड़ौत में बिनौली रोड, बिजरौल रोड, बावली चुंगी, अग्रसेन मूर्ति, खत्री गढ़ी चौराहा, ठाकुरद्वारा, नेहरू मूर्ति, संजय मूर्ति, फूंसवाली मस्जिद, कोताना रोड, बड़का रोड, गुराना रोड, गांधी रोड, छपरौली चुंगी, अमीनगर सराय रोड पर होर्डिंग व बोर्ड की भरमार है।
नेताओं के होर्डिंग उतारने की हिम्मत नहीं जुटा पाते अधिकारी
बागपत, बड़ौत, खेकड़ा समेत अन्य जगहों पर अधिकतर नेताओं के होर्डिंग व बोर्ड लगे हुए है और उनमें भी सत्ताधारी नेताओं के ज्यादा होर्डिंग है। इसलिए ही नेताओं के होर्डिंग उतारने की नगरपालिका के अधिकारी हिम्मत नहीं जुटा पाते है। जबकि कई बार बोर्ड हवा में गिरने से हादसे होने का डर भी रहता है।
नवरात्र-विजय दशमी के लिए अभी से मची होड़
इस समय श्राद्ध पक्ष चल रहे हैं। इसके बावजूद नवरात्र और विजय दशमी के लिए अभी से शहर में होर्डिंग व बोर्ड लगाने की होड़ शुरू हो गई है। कोई भी नेता इसमें पीछे नहीं रहना चाहता है। प्रमुख जगहों पर अभी से ही नवरात्र-विजयदशमी की बधाईयों के होर्डिंग और बोर्ड टंगने लगे हैं। इनको भी रात को लगाया जाता है, जिससे कोई विरोध भी नहीं कर सके।
अवैध होर्डिंग लगाने पर जुर्माना व सजा का प्रावधान
किसी भी नगर पालिका व नगर पंचायत क्षेत्र में कोई बिना अनुमति के होर्डिंग व बोर्ड लगाता है तो उसपर डिफेसमेंट एक्ट के तहत 10 हजार तक का जुर्माना व छह माह की सजा का प्रावधान है।
नगर में जगह-जगह बिना अनुमति के होर्डिंग व बोर्ड लगा दिए जाते है। उनको हटाने के लिए समय-समय पर अभियान भी चलाया जाता है। त्योहारों के समय में इस तरह की समस्या ज्यादा आती है और अब दोबारा से अभियान चलाया जाएगा। - ललित आर्य, ईओ नगर पालिका बागपत।
यह बात सही है कि नगर में होर्डिंग व बोर्ड लगे हैं। त्योहारी सीजन पर इनकी संख्या बढ़ सकती है। पालिका की ओर से नगर के अंदर अधिकांश होर्डिंग का दो साल की समय अवधि का ठेका छोड़ रखा है। यदि कहीं पर अवैध होर्डिंग लगे हुए है तो जल्द ही अभियान चलाकर उन्हें हटवा दिया जाएगा। - अनुज कौशिक, ईओ नगर पालिका बड़ौत