फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Illegal diesel-petrol spoiling engine health

इंजन की सेहत खराब करा अवैध डीजल-पेट्रोल

Sun, 26 Jul 2020 10:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Illegal diesel-petrol spoiling engine health
खुले में बिकता पैट्रोल - फोटो : BAGHPAT
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बागपत। जिले में अवैध तरीके से बिक रहे पेट्रोल डीजल में मिलावट का खेल भी चल रहा है। थिनर की मिलावट कर पेट्रोल बेचकर मुनाफा कमाया जा रहा है। लेकिन इससे वाहनों के इंजन की सेहत खराब हो रही है। आपूर्ति विभाग का इस ओर कोई ध्यान नहीं है।
बड़ौत के गुराना रोड पर खुलेआम अवैध तरीके से डीजल-पेट्रोल की बिक्री देखी जा सकती है। लेकिन अधिकारी आंख बंद किए हुए हैं। यहां पर कई बार हादसे भी हो चुके हैं। अवैध डीजल और पेट्रोल में सबसे बड़ा खेल मिलावट का है। थिनर की मिलावट कर डीजल और पेट्रोल नगर से लेकर देहात तक बोतलों में बेचा जाता है। थिनर बाजार में 40 रुपये लीटर तक मिल जाता है, इसमें पेट्रोल मिलाकर बेचा जाता है। सस्ते थिनर से महंगा पेट्रोल तेयार हो जाता है। अवैध कारोबारियों को इससे मुनाफा होता है। लेकिन वाहनों के इंजन खराब हो रहे हैं। सरकार को राजस्व की हानि होती है लेकिन आपूर्ति विभाग कुंभकर्णी नींद सोया है। डीजल में मिट्टी का तेल मिलाकर बेचा जाता है।
विज्ञापन

-------------------
बागपत। बाइक रिपेयरिंग करने वाले चमन का कहना है कि मिलावटी तेल से इंजन खराब हो जाता है। अगर लगातर किसी भी वाहन में मिलावट का तेल प्रयोग किया जाएगा तो वाहन की आयु घटती है। बाइक रिपेयरिंग करने वाले बिल्लू का कहना है कि मिलावटी पेट्रोल से इंजनों की हालत खस्ता हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed