{"_id":"578d29db4f1c1b6137c4c5dc","slug":"ig-review-the-preparations","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरा में आईजी ने लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरा में आईजी ने लिया जायजा
ब्यूरो/अमर उजाला, बालैनी
Updated Tue, 19 Jul 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
बालैनी के पुरा महादेव मंदिर का निरीक्षण करते मेरठ जोन के आईजी सुजीत पांडेय।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावण कांवड़ यात्रा के मद्देनजर मेरठ जोन के आईजी सुजीत पांडेय ने सोमवार को पुरा महादेव मंदिर पहुंचकर बागपत के अफसरों द्वारा की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। तैयारियों में जो कमी मिली उन्हें दूर करने के निर्देश दिए।
आईजी सुजीत पांडेय ने पुरा में पहुंचकर पहले अफसरों की मीटिंग ली। उन्होंने आवश्यक निर्देश दिए। उसके बाद उन्होंने मंदिर परिसर और कांवड़ यात्रा का जायजा लिया। उन्होंने एसपी पूनम को सीसीटीवी कैमरे मेले परिसर के अलावा कांवड़ मार्ग पर भी लगाने के निर्देश दिए।
उन्होंने 16 सीसीटीवी कैमरे के बजाए 22 करने को कहा। हरियाणा, दिल्ली और मुजफ्फरनगर की सीमाओं पर यदि पुलिस चौकी नहीं है तो अस्थाई चौकी बनाई जाए। कैड़वा, चिरचिटा गांव और अमीनगर सराय में पुलिस वालों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। कांवड़ यात्रा मार्ग पर पड़ने वाली मस्जिदों और मंदिरों की संख्या जुटाई जाए।
विज्ञापन
संवेदनशील और मिश्रित आबादी वाले गांवों को चिह्नित किया जाए। ताकि उन पर विशेष ध्यान रखा जा सके। गांव में शांति-समिति की बैठके की जाए। बैरिकेडिंग मजबूत की जाए। उन्होंने मंदिर समिति से भी वार्ता की। इस मौके पर एएसपी अजीजुल हक, सीओ कर्मवीर सिंह, सीओ श्वेतांभ पांडेय, मेला सैल प्रभारी राजेंद्र सिंह मौजूद रहे।