{"_id":"638f878832cfe328c278b709","slug":"if-you-want-to-get-x-ray-done-you-will-have-to-wait-for-electricity-baghpat-news-mrt6166690119","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: छपरौली सीएचसी पर एक्स-रे कराना है तो करना पड़ेगा बिजली का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: छपरौली सीएचसी पर एक्स-रे कराना है तो करना पड़ेगा बिजली का इंतजार
विज्ञापन
छपरौली सीएचसी पर एक्स-रे कराने आए ग्रामीण
- फोटो : BAGHPAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक्स-रे कराना है तो करना पड़ेगा बिजली आने का इंतजार
छपरौली (बागपत)। छपरौली सीएचसी पर एक्स-रे कराने के लिए मरीजों को बिजली आने का इंतजार करना पड़ता है। सीएचसी पर जनरेटर इमरजेंसी में भी चलाया जा रहा है जिस कारण मरीजों को प्राइवेट सेंटर पर एक्स-रे कराना पड़ रहा है जो उनकी जेब पर भारी पड़ रहा है।
सीएचसी छपरौली पर लोगों को एक्स-रे की सुविधा नहीं मिल रही है। लोग प्राइवेट लैब में एक्स-रे कराने के लिए विवश हो रहे है जो उनकी जेब पर भारी पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि सीएचसी में बिजली की सही व्यवस्था नहीं होने के कारण एक्स-रे की सुविधा नहीं मिल रही है। मंगलवार को एक्स-रे कराने के लिए आए सुरेंद्र और जैनम ने बताया कि वह सीएचसी पर एक्स-रे कराने के लिए आए थे, मगर बिजली नहीं होने के कारण एक्स-रे नहीं हो पाया है। जयपाल और मौसम का कहना था कि सरकारी अस्पताल में बिजली नहीं होने के कारण एक्सरे नहीं हुआ है और अब उन्हें प्राइवेट सेंटर पर एक्स-रे कराना होगा। सीएचसी अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने बताया कि जनरेटर इमरजेंसी के लिए है। अगर बिजली आपूर्ति नहीं होती तो जनरेटर चलाकर कार्य किया जाता है। आवश्यकता होने पर जनरेटर चलाकर एक्स-रे की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है।