फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   If you want to erase the signs of the Mughals, then demolish the Red Fort and the Taj Mahal as well: Sanjay

मुगलों की निशानी मिटानी है तो लाल किला व ताजमहल भी तोड़ दें : संजय

Thu, 20 Mar 2025 12:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Thu, 20 Mar 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
If you want to erase the signs of the Mughals, then demolish the Red Fort and the Taj Mahal as well: Sanjay
बागपत में होली मिलन कार्यक्रम में पदा​धिकारी व  कार्यकर्ताओं को संबो​धित करते आप के उत्तर प्रदे
बागपत। आप के उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि भाजपा केवल देश में नफरत फैला रही हैं। यदि उनको मुगलों की निशानी मिटानी है तो सबसे पहले लाल किला व ताज महल को तोड़ना चाहिए। मुगलों के समय पर बनी सड़कों काे भी तोड़ देना चाहिए।
विज्ञापन

संजय सिंह बुधवार को बागपत मेें दिल्ली रोड पर होली मिलन समारोह में पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा सिर्फ औरंगजेब के मुद्दों पर देश की जनता को आपस में लड़ाना चाहती हैं। मुगलों के समय की सड़कों के नाम बदले जा रहे हैं। यदि भाजपा को इतनी परेशानी है तो सड़कों को तोड़कर नया बनाना चाहिए। मुगलों से ज्यादा क्रुर तो अंग्रेजों का शासन रहा।
विज्ञापन

जिन्होंने देश के क्रांतिकारियों को फांसी पर चढ़ा दिया था। भाजपा को अंग्रेजों द्वारा बनाया गया दिल्ली का लेडी हॉर्डिंग अस्पताल भी तोड़ देना चाहिए। ब्रिटिश काल में सबसे ज्यादा अत्याचार हुआ है। कहा कि आजादी के बाद सभी धरोहर पर भारत के लोगों का हक है और इसे कोई नहीं छिन सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्हाेंने कहा कि भाजपा को आरएसएस का भी इतिहास पढ़ाना चाहिए, जिन्होंने कई वर्षों तक तिरंगा झंडा तक नहीं फहराने दिया। अंग्रेजों की मुखबिरी करने वालों का भी इतिहास भी लोगों को बताया जाए। कहा कि युवाओं को रोजगार तक नहीं मिल रहा है और इसके लिए भटकना पड़ रहा है। देश की सौ करोड़ जनता के सामने दो समय की रोटी की दिक्कत आ रही है, लेकिन सरकार इस तरफ ध्यान नहीं दे रही है।

भाजपा सरकार सिर्फ पूंजीपतियों का कर्ज माफ करने पर लगी हुई है, लेकिन युवाओं को रोजगार नहीं दिया जा रहा। इस दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष सोमेंद्र ढाका, जिलाध्यक्ष ओमबीर सिंह, अजित सिंह, राजेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed