फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   If wine is not worth attacking family

शराब के लिए रुपये नहीं दिए तो परिवार पर हमला

Sun, 05 Jun 2016 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sun, 05 Jun 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
If wine is not worth attacking family
शिकायत करने एसपी दफ्तर पहुंचे पीड़ित। - फोटो : amar ujala
बागपत के मलकपुर गांव में शराब के लिए रुपये देने से मना करने पर एक परिवार पर हमला करने का मामला सामने आया है। हमले का आरोप गांव के कुछ लोगों पर है। शिकायत के बावजूद बड़ौत पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो पीड़ित परिजनों ने एसपी दफ्तर पर पहुंचकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


मलकपुर गांव की महिला लक्ष्मी देवी का कहना है कि शनिवार को गांव के पांच-छह लोग उनके घर पहुंचे और शराब के लिए रुपये मांगने लगे। मना करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज कर बदसलूकी की। बाद में आरोपियों ने हमला कर दिया और परिवार के लोगों की बुरी तरह पिटाई की।

विज्ञापन

 

इससे उसके जेठ लहूलुहान हो गए। लक्ष्मी देवी, उसके पति प्रमोद, बेटे अजय, बेटी राधा को भी काफी चोट लगी। आरोपियों ने उसकी गर्भवती पुत्रवधु के पेट में भी लात मारी। पड़ोस के लोगों ने किसी तरह उनकी जान बचाई। घटना की शिकायत बड़ौत थाने में शिकायत की गई, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

आरोपी लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इससे वे काफी भयभीत हैं। पीड़ित परिजनों ने रविवार को एसपी दफ्तर पर पहुंचकर अपनी सुरक्षा और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। बड़ौत थाना प्रभारी विजय सिंह का कहना है कि मलकपुर में झगड़ा हुआ है। पीड़ित पक्ष ने अब तक इस संबंध में तहरीर नहीं दी है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed