फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   If there is no record of online education, Guruji will follow

आनलाइन शिक्षा का रिकार्ड न हुआ तो नपेंगे गुरुजी

Wed, 05 Aug 2020 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
If there is no record of online education, Guruji will follow
शिक्षा विभाग के अफसरों ने सभी शिक्षकों को जारी किए निर्देश
विज्ञापन

विद्यार्थियों को दिए नोट्स व शिक्षक सामग्री का रखना होगा रिकॉर्ड
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। शिक्षा विभाग ने ऑनलाइन शिक्षा को लेकर सभी सरकारी स्कूलों को सख्त निर्देश जारी किए हैं। शिक्षकों को कोरोना महामारी के दौरान विद्यार्थियों को दी जा रही ऑनलाइन शिक्षा को पूरा रिकॉर्ड रखना होगा, ऐसा नहीं हुआ तो संबंधित शिक्षक विभागीय कार्रवाई की लपेटे में आ सकते हैं।

शिक्षा विभाग के आंकड़ों के मुताबिक बड़ौत ब्लाक के अंतर्गत नगर में 13 और ग्रामीण आंचल में 88 प्राइमरी, ग्रामीण क्षेत्रों में 35 जूनियर विद्यालय हैं। साथ ही कहा कोरोना काल में विद्यार्थियों को दी जा रही ऑनलाइन शिक्षा के लिए नोट्स, शिक्षण सामग्री आदि अन्य पाठ्य सामग्री का शिक्षकों को पूरा रिकॉर्ड रखना होगा। इसके लिए विद्यार्थियों की शिक्षा को लेकर उनके अभिभावकों से की गई बातचीत और ऑनलाइन शिक्षा सामग्री को बढ़ाने या कम करने आदि के बारे में भी रिपोर्ट देनी होगी। इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग के एबीएसए विनोद वर्मा के नेतृत्व मेें गठित टीम के सदस्य स्कूलों का निरीक्षण करेंगे। इसके साथ ऑनलाइन शिक्षा को लेकर सारा रिकॉर्ड की चेक करेंगे। इसकी रिपोर्ट तैयार कर बीएसए कार्यालय के माध्यम से शासन को भेजेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed