पार्टी का बूथ मजबूत तो जीत पक्की
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार को भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष और विधायक लक्ष्मीकांत वाजपेयी पाली गांव स्थित अजय चौहान के प्रतिष्ठान पर बागपत विधानसभा बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा समाजवादी सरकार में पदों के बंटवारे को लेकर विवाद बढ़ रहा है और भाई भतीजावाद की राजनीति चल रही है। वाजपेयी ने कहा आने वाला समय भाजपा का है। 2017 में सरकार भाजपा की होगी। उन्होंने सभी बूथ अध्यक्षों को निर्देशित करते हुए घर-घर जाकर उन लोगों को चिह्नित करें जिनकी वोट नहीं बनी है।
बीएलओ के साथ मिलकर ऐसे लोगों की वोट बनवाए। पार्टी का बूथ मजबूत होकर तो जीत सुनिश्चित होगी। उन्होंने कहा एक बूथ अध्यक्ष 10-10 कार्यकर्ता बनाएगा जो चुनाव के समय उनकी मदद करेंगे। उन्होंने बूथ अध्यक्षों को वोटर लिस्ट बांटी। जिलाध्यक्ष संजय खोखर ने कहा इस बार पार्टी का जनाधार बढ़ रहा है। भाजपा नेता अजय चौहान ने कार्यकर्ताओं को एकजुट रहते हुए आपसी मतभेद खत्म करने का आह्वान किया। बताया आठ नवंबर को शहर में पार्टी की बैठक होगी। इस जिला प्रभारी नंदकिशोर गुर्जर, मोहन वेदी, रविंद्र राठी, जयप्रकाश प्रेमदेव, पुष्पेंद्र कुमार, सोनिया चौधरी, राकेश जैन, नरेश वर्मा, अश्वनी त्यागी, राजेश चौहान, महेश आर्य, सचिन शर्मा, सुदेश चौहान, सूरजपाल मौजूद रहे।