फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   If the price of sugarcane is Rs 550 a quintal, then all farmers will get meters installed: Naresh Tikait

गन्ने का भाव 550 रुपये क्विंटल मिले तो सभी किसान लगवा लेंगे मीटर : नरेश टिकैत

Mon, 06 Mar 2023 12:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Mon, 06 Mar 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
If the price of sugarcane is Rs 550 a quintal, then all farmers will get meters installed: Naresh Tikait
बागपत : टीकरी में राठी खाप के चौधरी ब्रह्म सिंह के आवास पहुंचे क्रिकेटर सुरेश रैना।
दोघट (बागपत)। टीकरी कस्बे में राठी खाप के चौधरी ब्रह्मसिंह की तेरहवीं में पहुंचे भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कहा कि बिल माफी के लिए सरकार ने नलकूपों पर मीटर लगवाने की शर्त रखी है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को गन्ने का भाव 550 रुपये क्विंटल दे तो सभी किसान खुद ही नलकूपों पर मीटर लगवा लेंगे।
विज्ञापन

चौधरी नरेश टिकैत ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि सरकार ने बजट में किसानों को नलकूपों के बिजली बिल पर सौ प्रतिशत सब्सिडी देने की घोषणा की है, लेकिन इसके साथ ही मीटर लगाने की शर्त लगा दी है। जिसमें सरकार की मंशा साफ नजर आ रही है।
विज्ञापन

उन्होंने सरकार पर किसानों के साथ धोखा करने का आरोप लगाया। सरकार को सभी किसानों के नलकूपों की बिजली फ्री करनी चाहिए। सरकार ने गन्ना भाव बढ़ाया नहीं, जबकि किसानों के खर्चे बढ़ाए जा रहे हैं। नलकूपों पर मीटर लगने, डीजल पेट्रोल व अन्य सामान महंगा होने से किसानों की परेशानी बढ़ गई है। उन्होंने बकाया गन्ना भुगतान दिलाने पर भी जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
क्रिकेटर सुरेश रैना ने दी श्रद्धांजलि
दोघट। राठी खाप चौधरी ब्रह्म सिंह की तेरहवीं व रस्म पगड़ी कार्यक्रम में खाप चौधरियों के साथ क्रिकेटर सुरेश रैना ने भी पहुंचे। श्रद्धांजलि देने के बाद सुरेश रैना वापस लौट गए।
भाकियू अध्यक्ष व बालियान खाप चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि समाज को सही दिशा देने में खाप चौधरियों की बड़ी जिम्मेदारी होती है। राठी खाप चौधरी रहे ब्रह्म सिंह राठी ने समाज को नई दिशा दिखाई। मौके पर उत्तराखंड, राजस्थान, हरियाणा आदि स्थानों से आए खाप चौधरियों ने श्रद्धांजलि दी। ब्रह्म सिंह राठी के निधन के बाद उसके पौत्र कृष्णदेव उर्फ बिट्टू राठी को राठी खाप चौधरी की पगड़ी बांधी गई।

मौके पर चौगामा चौधरी कृषिपाल राणा, देशखाप चौधरी सुरेंद्र सिंह, संजय कालखंडे, सीताराम चौधरी, सुभाष चौधरी, ओमबीर सिंह दांगड़, मोहनवीर सिंह राठी, अजय राठी भारतीय, राजेंद्र फौजी, जगदीश, रणबीर, मुकेश, इंद्रजीत राठी, अजीत राठी, रविंद्र राठी एडवोकेट मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed