फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   If the patient is admitted here, then the sheet will be dirty.

यहां मरीज भर्ती कराओगे तो चादर गंदी मिलेगी, कूलर में खुद पानी डालना पड़ेगा

Sun, 29 May 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
If the patient is admitted here, then the sheet will be dirty.
बेटी को गर्मी लगी तो कर्मचारी की जगह खुद डाला कूलर में पानी: बागपत जिला अस्पताल में भर्ती बेटी को ग - फोटो : BAGHPAT
बागपत। जिले में बुखार व डायरिया के मरीज बढ़ते जा रहे हैं। यदि उन्हें जिला अस्पताल में मरीज भर्ती कराना है तो वहां चादर गंदी मिलेगी और कूलर में पानी भी खुद ही डालना पड़ेगा। वहां रविवार को जनरल वार्ड के ऐसे ही हालात थे। मरीजों के बेड पर गंदी चादर बिछी थी और कूलर में कर्मचारी पानी नहीं डाल रहे थे। तीमारदारों को खुद ही पानी डालना पड़ा।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के जनरल वार्ड में 25 बेड हैं। वहां सभी बेड पर मरीज भर्ती थे। इनमें अधिकतर बुखार व डायरिया से पीड़ित थे। वहां मरीजों व उनके तीमारदारों को परेशानी काफी झेलनी पड़ रही थी। कई बेड पर चादर गंदी बिछी थी। कर्मचारियों ने शिकायत करने के बाद भी नहीं बदली गई। गर्मी के कारण परेशानी ज्यादा हो रही थी तो कूलर की हवा ठंडी नहीं होने पर देखा तो उसमें पानी नहीं था। जब कर्मियों को कूलर में पानी डालने के लिए कहा गया तो उसने साफ कह दिया कि खुद ही पानी डाल लो। इस तरह से वहां मरीजों व तीमारदारों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

यहां भर्ती होकर परेशान होना पड़ रहा
बागपत के मिर्धानपुर निवासी शौकीन के एक वर्षीय पुत्र मोहम्मद अली को बुखार था। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। शौकीन ने बताया कि कूलर में कर्मचारी से पानी डालने के लिए कहा तो उसने खुद ही डालने के लिए कह दिया। उसके बाद खुद ही पानी डालना पड़ा। खेकड़ा की महक को डायरिया की समस्या होने पर अस्पताल में भर्ती कराया। उसके बेड पर चादर गंदी थी। कहने के बाद भी चादर नहीं बदली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

डायरिया के लक्षण
-उल्टी आना
-दस्त लगना
-मुंह सूखना
-सिरदर्द होना
-थकान होना
-बुखार होना
-चिड़चिड़ापन
डायरिया से बचाव के लिए जरूरी
-धूप में ज्यादा घूमने से बचे
-खाना रखा हुआ न खाएं
-धूप से आकर तुरंत ठंडा पानी न पीएं
-मसालेदार खाद्य पदार्थ से बचें
-तरल पदार्थ लेते रहें
जिला अस्पताल में बेड पर चादर बदली जाती है और ऐसा नहीं हुआ तो इसका कारण पता कराया जाएगा। मरीजों के लिए लगाए गए कूलर में नियमित पानी डालने की व्यवस्था कराई गई है। मरीजों को परेशानी न हो इसके लिए नियमित निरीक्षण करके व्यवस्था दुरुस्त कराई जा रही है।-डॉ. एसके चौधरी, सीएमएस

बागपत में जिला अस्तपाल में गंदी चादर दिखाती महिला

बागपत में जिला अस्तपाल में गंदी चादर दिखाती महिला- फोटो : BAGHPAT

बागपत जिला अस्तपाल में दोपहर के समय गर्मी के कारण बाहर बैठी महिला मरीज

बागपत जिला अस्तपाल में दोपहर के समय गर्मी के कारण बाहर बैठी महिला मरीज- फोटो : BAGHPAT

बागपत जिला अस्तपाल में भर्ती मरीज

बागपत जिला अस्तपाल में भर्ती मरीज- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed