फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   If the oxygen level is low, talk to the doctor directly through the website

ऑक्सीजन लेवल कम होने पर वेबसाइट के जरिए सीधे करें डॉक्टर से बात

Tue, 27 Apr 2021 11:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Apr 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
If the oxygen level is low, talk to the doctor directly through the website
बागपत। घर पर ऑक्सीजन लेवल कम हो तो घबराने की जरूरत नहीं है। जिला प्रशासन की वेबसाइट पर जाकर आप वीडियो कॉल के जरिए सीधे डॉक्टर से जुड़ सकेंगे और परामर्श ले सकेंगे। बुधवार को यह वेबसाइट काम करना शुरू कर देगी।
विज्ञापन

डीएम राजकमल यादव ने बताया कि यदि घर पर आपका ऑक्सीजन लेवल कम हो रहा है तो आप covidhelpbaghpat.com पर जाकर कनेक्ट टू डॉक्टर पर क्लिक करें। इससे आप सीधे वीडियो कॉल पर डॉक्टर से जुड़ जाएंगे। डॉक्टर आपको उचित परामर्श देंगे। होम आइसोलेट मरीजों के कमरे हमेशा हवादार रहने चाहिए। मेडिकल किट में मिली दवाइयां समय पर खाते रहें। कोई भी पीड़ित व्यक्ति या उनका तीमारदार वेबसाइट के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए कोविड कमांड सेंटर के नंबर 0121-2220027 पर कॉल कर सकते हैं।
विज्ञापन

ऑक्सीजन लेवल कम हो तो पेट के बल लेट जाएं
ऑक्सीजन लेवल कम है तो पेट के बल लेट जाएं। जब तक ऑक्सीजन नहीं मिलती ऐसे ही लेटे हुए सिर के नीचे एक, पेट के नीचे दो और पैर के नीचे दो तकिया लगा लें। ऐसा 25 से 35 तक करें। ऑक्सीजन लेवल में सुधार होगा। खाना खाने के तुरंत बाद, गर्भावस्था और हृदय रोग की अवस्था में ऐसा न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed