फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   If the allegations of illegal recovery are made, the numbers of officers made public

Baghpat News: अवैध वसूली के आरोप लगे तो अफसरों के नंबर सार्वजनिक किए

Thu, 14 Mar 2024 12:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Thu, 14 Mar 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
If the allegations of illegal recovery are made, the numbers of officers made public
बागपत। पेंशन, पारिवारिक लाभ योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का लाभ दिलाने के नाम पर अवैध वसूली के आरोप लगने के बाद अफसर सतर्क हो गए। जिसके बाद अफसरों के मोबाइल नंबर सार्वजनिक कर अवैध वसूली करने वालों की सूचना देने अपील की गई।
विज्ञापन

समाज कल्याण विभाग की तरफ से संचालित पारिवारिक लाभ योजना, वृद्धावस्था पेंशन, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अलावा अन्य विभागों की योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर लोगों से अवैध वसूली की जा रही है। जिसमें कई बार कर्मियों पर भी आरोप लग चुके हैं। अवैध वसूली की शिकायतें बढ़ने पर अफसरों ने ऐसे लोगों पर शिकंजा कसने की तैयारी शुरू कर दी। जिसके लिए जिला स्तरीय अधिकारियों और सभी बीडीओ के नंबरों को सार्वजनिक किया गया। सीडीओ नीरज श्रीवास्तव ने बताया कि सूचना देने वाले की पहचान गुप्ता रखी जाएगी और वसूली करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- ये हैं अधिकारियों के मोबाइल नंबर
जिला समाज कल्याण अधिकारी-9837284790, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी-9076600575, प्रभारी जिला प्रोबेशन अधिकारी-9013412455, बीडीओ बागपत और पिलाना-9897182230, बीडीओ खेकड़ा-9532487657, बीडीओ बड़ौत और बिनौली-8393022008, बीडीओ छपरौली-81719343500।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed