फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   If payment has not been an election boycott cane

गन्ना भुगतान नहीं हुआ तो चुनाव का करेंगे बहिष्कार

Mon, 21 Nov 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Mon, 21 Nov 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
If payment has not been an election boycott cane
मलकपुर गांव में मलकपुर मिल के खिलाफ पंचायत में बोलते वक्ता। - फोटो : amar ujala
बागपत के बड़ौत के मलकपुर गांव की कन्या पाठशाला में हुई मिल क्षेत्र के किसानों की पंचायत में मिल द्वारा गन्ने का भुगतान नहीं किए जाने पर आक्रोश जताया गया। किसानों ने कहा कि गन्ने का पूरा भुगतान मिल द्वारा किये जाने के बाद ही मिल को चलने दिया जाएगा। यदि ऐसा नहीं हुआ तो चुनाव का बहिष्कार किया जाएगा।
विज्ञापन


सूबेराम की अध्यक्षता व वीरसैन के संचालन में हुई पंचायत में किसानों का कहना था कि मलकपुर मिल द्वारा किसानों के गन्ने का भुगतान नहीं किए जाने पर वे आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। हाईकोर्ट के आदेशों के बावजूद भी प्रशासन गन्ने का भुगतान नहीं करा पाया है। पंचायत में निर्णय लिया गया कि जब तक मिल द्वारा गन्ने का पूरा भुगतान नहीं किया जाता, तब तक वे मिल नहीं चलने देंगे और प्रशासन क्षेत्र के किसानों के गन्ने का अन्य मिलों में प्रबंध करें और 24 नवंबर को मिल की नीलामी की जाए। यदि ऐसा नहीं किया गया तो किसी नेता को गांव में नहीं घुसने दिया जाएगा और आंदोलन कर चुनाव का बहिष्कार किया जाएगा। पंचायत में हरपाल, राजेंद्र सिंह, जसवंत, सुरेंद्र सिंह, सुधीर, योगेंद्र सिंह, देेंवेद्र, सुरेशपाल, महीपाल सिंह, ओमवीर, जसवंत सिंह, जगदीश, ऋषिपाल, मुकेश, जगबीर आदि शामिल रहे।

विज्ञापन

 

मलकपुर चीनी मिल नहीं चलने को लेकर छछरपुर में पंचायत
बड़ौत।छछरपुर गांव में रविवार को क्षेत्रवासियों की पंचायत का आयोजन किया गया। जिसमें मलकपुर चीनी मिल नहीं चलने को लेकर आक्रोश जताया गया। पंचायत में सर्वसम्मत्ति से आगामी 24 नवंबर को तहसील घेरने का निर्णय लिया गया। साथ ही समस्या का समाधान नहीं होने पर दिल्ली-सहारनपुर हाईवे जाम करने की चेतावनी दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन


पंचायत की अध्यक्षता महक सिंह ने व संचालन ग्राम प्रधान अनिल कुमार ने किया। पंचायत में मलकपुर चीनी मिल को गन्ना देने वाले गांवों में ढिकाना, जौनमाना, लुहारी, बावली, मलकपुर, बोहला, रूस्तमपुर, कोताना, गुराना, हिलवाड़ी सहित करीबन 50 गांवों के लोग मौजूद रहे। पंचायत में ग्राम प्रधान अनिल कुमार ने कहा कि मलकपुर चीनी मिल नहीं चलने से क्षेत्र के किसानों की हालत बहुत दयनीय हो गई है।

 

लेकिन कुछ राजनीतिक पार्टी के कार्यकर्ता अपनी राजनीति चमकाने के लिए मलकपुर चीनी मिल को बंद कराना चाह रहे हैं, जबकि जो वास्तविक समस्या का निदान कोई नहीं करा रहा है। मिल बंद कराने से कोई हल नहीं होगा। यदि किसी को लड़ाई लड़नी है तो मिल पर बकाया गन्ना भुगतान के लिए लड़ाई लडे़। उन्होंने बकाया भुगतान कराने की मांग की।  पंचायत में रणवीर प्रधान, संजीव, शमीम, रविंद्र, अशोक, धर्मेंद्र, रामकिशन, पूर्व प्रधान महिपाल, राजेंद्र, भोपाल, रामनरेश शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed