{"_id":"67f56b47abea33299808fc78","slug":"if-no-action-is-taken-the-secretary-will-boycott-work-from-today-baghpat-news-c-28-1-bpt1004-129440-2025-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: कार्रवाई न होने पर आज से कार्य बहिष्कार करेंगे सचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: कार्रवाई न होने पर आज से कार्य बहिष्कार करेंगे सचिव
विज्ञापन
बागपत। पंचायत सचिवों ने निबाली के प्रधान के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। बागपत ब्लाॅक में कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन दिया और उसके बाद विकास भवन में सीडीओ को भी ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की। कार्रवाई नहीं होने पर बुधवार से कार्य बहिष्कार शुरू करने का फैसला लिया गया।
ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी समन्वय समिति के बागपत ब्लाॅक अध्यक्ष कृष्ण कुमार तोमर व मंत्री सुनील कुमार के नेतृत्व में पंचायत सचिवों ने मंगलवार को सीडीओ नीरज कुमार श्रीवास्तव का ज्ञापन दिया। आरोप लगाया कि प्रधान योगेंद्र धामा ने पंचायत सचिव पर फर्जी भुगतान कराने का दबाव बनाया। ऐसा करने से इनकार करने पर पंचायत सचिव के साथ जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए अभद्रता की। जान से मारने की धमकी दी।
सात अप्रैल को बागपत कोतवाली में शिकायत दी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। बुधवार को बागपत ब्लाॅक में पंचायत सचिव कार्य बहिष्कार करेंगे। अध्यक्ष ने बताया कि सीडीओ ने सीओ से बात कर कार्रवाई के लिए कहा है। बीडीओ को भी जांच कर रिपोर्ट देने का आदेश दिया है। वहीं प्रधान योगेंद्र धामा का कहना है कि एक युवक ने राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन किया था, जिसे सचिव ने दो हजार रुपये नहीं मिलने पर अपात्र घोषित कर दिया। इसमें पंचायत सचिव से बात की गई थी। इससे ज्यादा कुछ नहीं हुआ और मैंने पुलिस को बयान दे दिए हैं।