फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   If it loses the case back movement

केस वापस न हुआ तो आंदोलन

Mon, 26 Sep 2016 01:09 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत Updated Mon, 26 Sep 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
बागपत।  सिंघावली अहीर थाने में मुकदमा दर्ज होने के बाद आशाओं ने विरोध जताया। रविवार को जिला अस्पताल में धरना प्रदर्शन कर सीएमओ के नाम शिकायती पत्र सौंपा। रिपोर्ट वापस लेने की मांग की। उन्होंने कहा किसी भी कार्यकत्री की गिरफ्तारी हुई तो उग्र आंदोलन होगा। 
विज्ञापन


रविवार को जिला अस्पताल में आशा कार्यकत्री वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले जिले की आशाएं एकत्र हुई। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा पिलाना पीएचसी में शांति पूर्ण आंदोलन चला रही थी, किसी भी तरह का कोई हंगामा और तालाबंदी नहीं की। 
विज्ञापन


इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग ने जिला प्रभारी और जिलाध्यक्ष समेत 32 आशाओं पर मुकदमा दर्ज कराया। उन्होंने कहा जब तक अपने हक के लिए आंदोलन चला सकती है तो झूठी रिपोर्ट पर इसका विरोध किया जाएगा। यदि किसी भी झूठे मुकदमे में कार्यकत्री को गिरफ्तार किया तो स्वास्थ्य विभाग की ईंट से ईंट बजा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंदोलन जारी रहेगा। प्रदेश में हड़ताल खत्म होने पर उन्होंने कहा अभी तक ऐसा कोई पत्र नहीं मिला है, इसमें हड़ताल करने का आदेश हो। आदेश मिलने पर ही हड़ताल खत्म करेंगे। 

आशाओं ने सरकारी विरोधी नारेबाजी और स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ हंगामा किया। आशा ने कहा जिला प्रभारी रविंद्र कुमार सहित अन्य आशा कार्यकत्रियों पर दर्ज झूठे मुकदमों को निरस्त करने की मांग की। अवकाश होने के कारण आशाएं सोमवार को सीएमओ का घेराव कर ज्ञापन सौंपेगी।

इसमें जिलाध्यक्ष रीना शर्मा, चंद्रकला, पुष्पा, सीमा, कृष्णा, पिंकी, निशा सिंह, रीतू, डिपल, सविता, कमलेश शर्मा, सुषमा, ममता, सुनीता, सरिता देवी, नसीम, गुलशाना, सोनम, अंजिल, रानी, बिमला, राजेश, अमरीता, मोनिका, मीनाक्षी, परवीन,  मुनेश, कपिला, बेबी, शिमला, दिखुश, बीना, शकुंतला, सारिका, संतोष, महेश, निर्मल, कोमल आदि रही। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed