फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   IAS ke pita ke khilaf hungama

आईएएस के पिता के खिलाफ हंगामा

Tue, 11 Apr 2017 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 11 Apr 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
IAS ke pita ke khilaf hungama
बागपत में एसपी से शिकायत करने जाते शहर के लोग। - फोटो : अमर उजाला
बागपत। शहर की रहने वाली और पश्चिमी बंगाल में सेवारत आईएएस सना अख्तर के पिता पर उत्पीड़न का आरोप लगाकर एक महिला ने आत्महत्या की चेतावनी दी है। महिला ने कहा वह शहर से दो साल पहले पलायन कर चुकी हैं। उत्पीड़न से परेशान अन्य कई लोग शहर छोड़ने की तैयारी कर रहे हैं। एसपी दफ्तर में पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। एसपी अजय शंकर राय ने कहा जांच सीओ को सौंपी है। 
विज्ञापन


शहर के कोर्ट निवासी ज्योति वर्तमान समय में दिल्ली में रहती है। कई लोगों के साथ वह सोमवार को एसपी दफ्तर पहुंची। उसने पुलिस को बताया आईएएस के पिता तमीम अख्तर की ओर से दर्ज कराए मुकदमों से परेशान होकर वह अपने परिवार के साथ शहर से दो साल पहले पलायन कर चुकी है। आरोप लगाया पिछले दिनों उसके पति के खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज कराकर जेल भेजा।
विज्ञापन


उधर, एसपी दफ्तर पहुंचे सतीश ने कहा उन पर उनकी ही दुकान में चोरी करने का फर्जी मुकदमा दर्ज कराया। इससे पहले भी कई मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। आरोप लगाया तमीम अख्तर की ओर से किए जा रहे कार्यों में उसकी आईएएस बेटी की मिलीभगत है। पुलिस उनके दबाव में कार्य करती है। वह अपने परिवार के साथ पलायन करने को मजबूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के मोहल्ला ठाकुरद्वारा निवासी सीमा समेत कई लोगों ने शिकायत की। उनके साथ भाजपा नेता ओपी शास्त्री श्रीनिवास चौहान, कृष्णपाल सिंह, नीरज शास्त्री, सोमदत्त शास्त्री, शिवराज सिंह मौजूद रहे। एसपी अजय शंकर राय ने कहा मामले की जांच सीओ बागपत को सौंपी है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed