{"_id":"66de1766e829bea1360047f4","slug":"i-dont-know-who-vinesh-is-and-which-party-she-attended-suresh-raina-baghpat-news-c-28-1-smrt1003-117914-2024-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"विनेश कौन है, किस पार्टी में शामिल हुई, मैं नहीं जानता : सुरेश रैना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विनेश कौन है, किस पार्टी में शामिल हुई, मैं नहीं जानता : सुरेश रैना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत/दाहा (बागपत)। भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना रविवार को अपनी ससुराल बामनौली गांव स्थित शेषनाग मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचे। विनेश फोगाट के कांग्रेस पार्टी में शामिल होने की भले ही हर तरफ चर्चा हो, मगर सुरेश रैना ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि विनेश फौगाट कौन है, किस पार्टी में शामिल हुई, मैं नहीं जानता। उनके बुलाने पर चुनाव प्रचार में जाने की बात पर उन्होंने कहा कि मैं किसी के चुनाव प्रचार में नहीं जाउंगा।
हर साल बामनौली स्थित शेषनाग मंदिर में नाग पंचमी के अवसर पर मेला आयोजित होता है, जिसमें दूर-दराज से श्रद्धालु प्रसाद चढ़ाने आते हैं। वहीं नाग पंचमी पर क्रिकेटर सुरेश रैना भी अपनी पत्नी प्रियंका के साथ पहुंचे। सुरेश रैना की पत्नी प्रियंका बामनौली निवासी सेवानिवृत शिक्षक तेजपाल सिंह की बेटी हैं।
-3 अप्रैल 2015 में हुई थी शादी
सेवानिवृत शिक्षक तेजपाल अपने गांव बामनौली से मेरठ जाकर रहने लगे थे, जबकि उनके परिवार के लोग इसी गांव में रहते हैं। बेटी प्रियंका की शादी 3 अप्रैल 2015 को क्रिकेटर सुरेश रैना से हुई थी। इससे पहले भी शादी होने के कुछ महीनों बाद सुरेश रैना यहां के प्राचीन मन्दिर में पहुंचे थे।
विज्ञापन
-सेल्फी लेने के लिए लोगों को लगी भीड़
शेष नाग मंदिर में जब सुरेश रैना अपनी पत्नी प्रियंका के साथ पूजा-अर्चना करने के लिए पहुंचे तो वहां पर मौजूद लोगों ने उनके साथ सेल्फी लेने को कहा। इस पर रैना सभी के साथ सेल्फी देते नजर आए। शेषनाग मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद उन्होंने गांव के प्राचीन मंदिर हनुमान धाम के दर्शन किए।
-नाग बाबा ने दर्शन करने के लिए बुलाया
पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना ने कहा कि उन्हें नाग बाबा ने बुलाया है, उनके दर्शन करने के लिए मैं यहां पर आया हूं। नाग बाबा की कृपा से सब कुछ हो रहा है और उनको नाग बाबा दोबारा बुलाएंगे तो वह दोबारा आएंगे।