भाई हाथ जोड़ता हूं, खुले में शौच करने मत जाओ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार की सुबह ब्राह्मण पुट्ठी गांव में ट्रगरिंग (सोच परिवर्तन) अभियान चलाया गया। बच्चों की टोली, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा, खंड प्रेरक, जिला परियोजना समन्वयक, जिला पंचायत राज अधिकारी, ग्राम प्रधान और गांव के गणमान्य लोगों की तीन टोलियां बनाई। जिन्होंने गांधीगीरी के माध्यम से लोगों को खुले में शौच करने नहीं जाने के लिए समझाया। टीमों ने लोगों से आह्वान किया कि वह खुले में शौच के लिए न जाएं।
डीपीआरओ के नेतृत्व में टीम के सदस्यों ने खुले में शौच जाने वाले लोगों को विनम्रतापूर्वक रोका। इस दौरान बीमारियों, मां-बहनों की सुरक्षा के विषय में भी बताया। गांव को ओडीएफ यानी खुले में शौच से मुक्त बनाए जाने के लिए प्रशासन ने यहां 105 परिवारों के लिए शौचालय निर्मित कराए जाने के निर्देश दिए हैं।