फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Husband's murderer, wife carrying a reward of Rs 25,000, arrested after 11 years

Baghpat News: पति की हत्यारोपी 25 हजार रुपये की इनामी पत्नि 11 साल बाद गिरफ्तार

Sun, 19 Oct 2025 02:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Oct 2025 02:59 AM IST
विज्ञापन
Husband's murderer, wife carrying a reward of Rs 25,000, arrested after 11 years
- संपत्ति के लालच में बड़ौत के प्रॉपर्टी डीलर सत्यवीर की गोली मारकर की गई थी हत्या
विज्ञापन

- इस हत्या के मामले में एलम के पूर्व चेयरमैन अश्वनी भी जा चुके जेल
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत (बागपत)। नगर के पट़्टी चौधरान निवासी प्रॉपर्टी डीलर सत्यवीर उर्फ कल्लू की हत्या में फरार चल रही उसकी पत्नी अंजू को पुलिस ने 11 साल बाद शुक्रवार रात को गिरफ्तार कर लिया। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था, जिसे गाजियाबाद के कविनगर से गिरफ्तार किया गया।
नगर की चौधरान पट्टी में 25 दिसंबर 2014 को सत्यवीर उर्फ कल्लू की उसके ही घर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उसकी हत्या में शामली जिले के नाला गांव निवासी विक्की व कुरमाली गांव के सर्वेश उर्फ मंगल को गिरफ्ता किया गया था। मृतक की मां बोहती ने बेटे के हत्यारोपियों को जेल भिजवाने के लिए फाइल दोबारा खुलवाने की मांग की। तब मामले की जांच मेरठ क्राइम ब्रांच को सौंपी गई। क्राइम ब्रांच की जांच के बाद सत्यवीर की पत्नी अंजू निवासी लूंब व एलम के पूर्व चेयरमैन अश्वनी के भी नाम सामने आए। यह बताया गया था कि इन दोनों ने शूटरों से हत्या कराई, जिसमें 17 अक्तूबर 2016 को दोनों के नाम शामिल किए गए।
विज्ञापन

पूर्व चेयरमैन अश्वनी को हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत मिल गई थी, जिसको सुप्रीम कोर्ट से खारिज कर दिया था और उसे जेल भेज दिया गया था। अंजू पिछले 11 साल से फरार चल रही थी, जिसके खिलाफ अदालत से वारंट जारी किया गया था। इस मामले में मृतक सत्यवीर के भाई सोहनवीर एसपी से मिले थे। करीब एक माह पहले एसपी सूरज कुमार राय ने महिला अंजू पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। एसपी ने बताया कि पुलिस ने शुक्रवार रात को गाजियाबाद के कविनगर से अंजू को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसको न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed