फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Husband and wife accused of being held hostage oHusband and wife accused of being held hostage over money transactionsver money transactions

Baghpat News: रुपये के लेनदेन को लेकर पति-पत्नी पर लगाया बंधक बनाने का आरोप

Tue, 27 Aug 2024 01:49 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Aug 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
Husband and wife accused of being held hostage oHusband and wife accused of being held hostage over money transactionsver money transactions
बिनौली। सिरसली गांव के एक व्यक्ति पर मुजफ्फरनगर के पति-पत्नी ने कई दिनों से घर में बंधक बनाने का आरोप लगाया। एक रिश्तेदार ने 112 पर कॉल की, जिसके बाद पुलिस पति-पत्नी को लेकर थाने पहुंची। पुलिस ने जब मामले की जांच की तो पता चला कि रुपये के लेन देन का मामला था।
विज्ञापन

सिरसली गांव निवासी जगत सिंह पुत्र बीरबल ने बताया कि दो वर्ष पूर्व उसने अपने पुत्र की नौकरी लगवाने के लिए मुजफ्फरनगर निवासी एक व्यक्ति को 5 लाख 70 हजार रुपये दिए थे, लेकिन वह नौकरी नहीं लगवा पाया। इसके बाद उसने रुपये वापय देने के लिए कई बार वायदे किए। उक्त व्यक्ति पांच दिन पहले सिरसली गांव में जगत सिंह के घर आया और बोला कि मेरी पत्नी पैसे लेकर आ रही है। 3 दिन बाद उसकी पत्नी आई, लेकिन पैसे लेकर नहीं आई। बाद में ओमप्रकाश नाम के व्यक्ति ने 112 पर झूटी सूचना दी कि मेरे दामाद व बेटी को बंधक बना रखा है। 112 पुलिस मौके पर पंहुची और दोनों पक्षों को थाना बिनौली ले आई। चौकी प्रभारी माखर विकल सिंह ने बताया कि जब पूरे मामले की जांच की गई तो बंधक बनाने वाली बात गलत निकली। उक्त व्यक्ति पिछले 5 दिनों से जगत के घर पर ही रह रहा था और गांव में भी घूम रहा था। रविवार को दोनों पक्षों की रुपयों को लेकर सहमति बन गई। इसके बाद पुलिस ने उक्त युवक को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed