फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Hurt in Badarkha village against mining

खनन के खिलाफ बदरखा गांव में भरी हुंकार

Sun, 09 Feb 2020 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Hurt in Badarkha village against mining
छपरौली (बागपत)। बदरखा गांव में शनिवार को पंचायत का आयोजन किया गया। इसमें अवैध रेत खनन को लेकर आक्रोश जताया गया। निर्णय लिया गया कि खनन माफिया के खिलाफ मोर्चा खोला जाएगा। इपंचायत में पहुंचे छपरौली विधायक ने भी ग्रामीणों का साथ देने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

पंचायत की अध्यक्षता ग्राम प्रधान राजकुमार और संचालन एडवोकेट भूपेंद्र वशिष्ठ ने किया। ग्रामीणों ने कहा की खनन के कारण उनके गांव के रास्ते जर्जर हो गए हैं। वाहन तो क्या पैदल निकलना भी दूभर हो रहा है। खनन के लिए ठेकेदार सरकार को रायल्टी जमा करते हैं लेकिन जो गांव के रास्ते खराब होते हैं, उन्हें ठीक कराने के लिए कोई ध्यान नहीं दिया जाता। बदरखा के साथ-साथ बाछौड़, ककौर कलां, ककौर खुर्द, शबगा, जागोस, कोताना आदि गांव के रास्ते भी खराब हो गए है। इस दौरान पंचायत में पहुंचे विधायक सहेंद्र सिंह रमाला ने ग्रामीणों को पूर्ण सहयोग करने का आश्वासन दिया। साथ ही फोन कर डीएम, एडीएम और एआरटीओ से इस संबंध में बातचीत की। विधायक ने बेसिक शिक्षा अधिकारी से भी बात की। गांव के विद्यालय में टीचर न होने की समस्या बताई। इसके उपरांत विधायक ने यमुना किनारे बनी गोशाला का भी निरीक्षण किया गया। पशुओं की देखरेख तथा चारे व पानी की व्यवस्था का जायजा लिया गया। पंचायत में सचिन मलिक आशीष रुहेला, राजीव शर्मा, तेजेंद्र सिंह, राजवीर, सुखपाल, धर्मवीर, महक सिंह, हरवीर, दिनेश, उदयवीर शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed