Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   farmer news

Baghpat News: किसानों ने एडीएम और डीसीओ को धरने पर बैठाया, एक्सप्रेसवे पर गन्ना डालने की चेतावनी

Mon, 30 Nov 2026 12:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
farmer news
बागपत। चीनी मिल बागपत की पांच दिन पहले टरबाइन फटने से परेशानी झेल रहे किसानों ने रविवार को जिला गन्ना अधिकारी के कार्यालय पर पहुंचकर हंगामा कर धरना दिया। उन्होंने मिल गेट का गन्ना भी दूसरी मिलों को आवंटित करने की मांग की। एडीएम राजीव कुमार राय और डीसीओ अशर्फी लाल को धरने के बीच बैठाया।
विज्ञापन

किसानों ने चेतावनी दी कि यदि मंगलवार तक मिल गेट का गन्ना दूसरे मिल को आवंटित नहीं किया तो वे दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे व दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गन्ना डालकर जाम लगाएंगे। एडीएम ने समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

बागपत सहकारी चीनी मिल से 65 गांवों के 23 हजार किसान जुड़े हैं। मिल में 40 लाख 19 हजार क्विंटल गन्ने की पेराई होती है। बुधवार की सुबह साढ़े चार बजे टरबाइन फटने के कारण गन्ने की पेराई बंद हो गई। क्रय केंद्रों का गन्ना दूसरे मिलों को आवंटित कर दिया गया, मगर मिल गेट का गन्ना अन्य मिलों को आवंटित नहीं किया गया। इसके विरोध में रविवार को बागपत सहकारी चीनी मिल के उपाध्यक्ष कृष्णपाल चेयरमैन, सहकारी गन्ना विकास समिति के डायरेक्टर प्रदीप धामा किसानों के साथ डीसीओ कार्यालय में पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां अफसरों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। सूचना मिलने पर एडीएम राजीव कुमार राय व डीसीओ अशर्फी लाल मौके पर पहुंचे तो किसानों ने उन्हें भी धरनास्थल पर बैठा लिया और मिल गेट का गन्ना आवंटित करने की मांग की। इसको लेकर अफसरों के साथ काफी देर तक नोकझोंक होती रही। किसानों ने कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी, तब तक वह धरनास्थल से नहीं उठेंगे। बाद में एडीएम ने गन्ना आयुक्त से फोन पर बात की और मिल गेट का गन्ना अन्य मिलों को आवंटित करने की मांग की। इसके बाद किसान शांत हुए। एडीएम ने बताया कि गन्ना आयुक्त से बात हो गई और मंगलवार तक मिल गेट का गन्ना भी आवंटित करा दिया जाएगा।

--
दो दिन बाद नेशनल हाईवे और एक्सप्रेसवे पर डालेंगे गन्ना
गन्ना सहकारी गन्ना विकास समिति के डायरेक्टर प्रदीप धामा ने कहा कि यदि मंगलवार तक मिल गेट का गन्ना अन्य मिलों को आवंटित नहीं किया जाता है तो किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली व भैंसा-बुग्गी में गन्ना भरकर राष्ट्रवंदना चौक पहुंचेंगे। कुछ किसान अग्रवाल मंडी टटीरी में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गन्ना डालेंगे। दोनों हाईवे को जाम कर दिया जाएगा। उनकी मांग पूरी नहीं होने तक गन्ना हाईवे से नहीं उठाया जाएगा। किसान सिर्फ मंगलवार तक का इंतजार कर रहे हैं।
किसानों के हंगामा करने के बाद क्रय केंद्रों पर तौल शुरू
किसानों के हंगामा के बाद बागपत चीनी मिल से जुड़े 26 क्रय केंद्रों पर तीन दिन बाद तौल शुरू हो गई है। वहां छह चीनी मिलों के कर्मियों ने अपनी मिलों की तौल के साथ-साथ बागपत मिल के किसानों के गन्ने की भी तौल की ताकि किसानों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।


टरबाइन अभी नहीं हुई इंस्टॉल, इंजीनियर जुटे
बागपत सहकारी चीनी मिल में शुक्रवार को अलीगढ़ से टरबाइन पहुंच गई थी, लेकिन अभी तक टरबाइन इंस्टॉल नहीं हो सकी। इंजीनियर भी दो दिन से टरबाइन को इंस्टॉल करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन अभी परेशानी आ रही है। इसलिए एक सप्ताह का समय अधिक लगेगा। मिल के प्रधान प्रबंधक प्रदीप कुमार ने बताया कि जल्द ही टरबाइन को इंस्टॉल कर चालू कर दिया जाएगा।

मिल को न पहुंचे नुकसान, इसलिए नहीं कर रहे गन्ना आवंटित
बागपत सहकारी चीनी मिल के उपाध्यक्ष कृष्णपाल चेयरमैन ने बताया कि मिल के अफसर जानबूझकर मिल गेट का गन्ना आवंटित नहीं कर रहे हैं। उन्हें पता है कि यदि मिल गेट का गन्ना अन्य मिल को आवंटित होता है तो मिल को करोड़ों रुपये का नुकसान पहुंचेगा, इसलिए वे मिल गेट के गन्ना को आवंटित करने में रुचि नहीं ले रहे हैं। वह किसानों के साथ खड़े हैं और उनकी समस्याओं को लेकर आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि विधायक योगेश धामा ने भी गन्ना आयुक्त से फोन पर वार्ता कर जल्द ही मिल गेट का इंडेंट जारी करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed