फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Hundreds of gas connections closed due to lack of Aadhaar card link

बंद हो गए सैकड़ो गैस कनेक्शन

Wed, 27 Jan 2021 11:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jan 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Hundreds of gas connections closed due to lack of Aadhaar card link
बड़ौत। आधार कार्ड लिंक नहीं होने के कारण तहसील क्षेत्र के सैकड़ों उपभोक्ताओं के गैस कनेक्शन बंद हो गए। अब पीड़ित उपभोक्ता गैस सिलेंडर के लिए दर-दर भटक रहे हैं।
विज्ञापन

पिछले तीन साल से गैस कनेक्शन को आधार कार्ड से लिंक कराने का काम चल रहा है। कंपनियों ने कई बार गैस कनेक्शन बंद कराने की चेतावनी दी। ताकि उपभोक्ता आधार को कनेक्शन से लिंक करा लें। इसके बाद भी तहसील क्षेत्र के लगभग 550 गैस कनेक्शन धारक जागरूक नहीं हुए। अगर हम बड़ौत तहसील क्षेत्र की बात करें तो बड़ौत, दोघट, निरपुड़ा, किरठल, बिनौली, छपरौली आदि जगहों पर लगभग 13 गैस एजेंसी है। जिन पर करीबन 1.40 लाख उपभोक्ता हैं। इनमें से अभी तक लगभग 550 उपभोक्ता आधार से लिंक नहीं हो पाए। इस कारण सभी गैस कनेक्शन बंद हो गए। इन उपभोक्ताओं को दोबारा गैस कनेक्शन खुलवाने के लिए संबंधित गैस कंपनी को सभी प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही गैस कनेक्शन खोल सकेगी। इसमें ऐसे लोगों के कनेक्शन बंद हो गए, जिन्होंने इस जनपद में भी कनेक्शन ले रखा है और अन्य जनपदीय गैस एजेंसी से कनेक्शन ले रखे हैं। बावली रोड स्थित शहीद अनिल इंडेन गैस एजेंसी संचालक मोहित ने बताया कि कनेक्शन से गैस कनेक्शन आधार कार्ड से लिंक होना अनिवार्य है। इसके लिए लगातार उपभोक्ताओं को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed